फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Health department alert regarding dengue

डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Sun, 27 Dec 2020 10:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
Health department alert regarding dengue
बलरामपुर। जिले में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ रही है।। बीते तीन माह के अंदर सात मरीजों में डेंगू का संक्रमण पाया गया है। बीते दिनों केजीएमयू में जांच के दौरान दो नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। डेंगू के मरीज लगातार मिलने पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ साफ सफाई एवं उपचारात्मक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. मंजुला आनंद ने बताया कि डेंगू का संक्रमण जुलाई माह से लेकर दिसंबर माह तक अधिक फैलता है। वर्ष 2020 में सात लोगों में डेंगू संक्रमण की पुष्टि की है। बीते दिनों केजीएमयू से भेजी गई रिपोर्ट में नगर के मोहल्ला खलवा की 13 वर्षीय उर्मिला एवं ग्राम बघली सधवा निवासी 60 वर्षीय राम छबीले डेंगू से संक्रमित पाए गए हैं। दोनों लोगों का इलाज लखनऊ में ही चल रहा है।
विज्ञापन

इससे पूर्व हरैया ब्लॉक के ग्राम मणिपुर सहिजना निवासी भरतलाल, ग्राम जमुनी निवासी मनीषा एवं ललिया थाना क्षेत्र के ग्राम घुमनहवा निवासी हयात खां सहित पांच लोगों में डेंगू का संक्रमण पाया गया था। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं नोडल डॉ. एके सिंघल ने बताया कि बलरामपुर के जो लोग भी डेंगू से संक्रमित पाए गए उनका इलाज लखनऊ में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों की जांच भी लखनऊ के केजीएमयू में हुई है। जिला मेमोरियल चिकित्सालय की पैथालॉजी में मुफ्त जांच की सुविधा उपलब्ध है। जिले के सभी सीएचसी पर भी डेंगू की जांच किट के माध्यम से की जा रही है। डेंगू के मरीजों के इलाज के लिए जिला मेमोरियल चिकित्सालय एवं संयुक्त जिला चिकित्सालय में चार-चार बेड का वार्ड तैयार किया गया है।

घरों में न जमा होने दें पानी
डेंगू का मच्छर प्राय: घरों में एकत्रित पानी में फैलता है। डेंगू से बचने के लिए घर के अंदर पानी इकट्ठा न होने दें। यदि कहीं पानी एकत्र हो तो उसमें केरोसिन डाल दें। मच्छरदानी का प्रयोग करें। फुल आस्तीन के कपड़े पहनें। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखें। यदि तेज बुखार के साथ सिर व बदन में दर्द हो अथवा शरीर में चकत्ते पड़े तो तत्काल मेमोरियल चिकित्सालय में जांच कराएं।
- डॉ. एके सिंघल, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed