फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Health Department active for prevention of corona

कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए पूरी तरह सक्रिय हो स्वास्थ्य विभाग

Mon, 22 Mar 2021 10:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Health Department active for prevention of corona
बलरामपुर। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सक्रिय हो। बाहर से आने वाले मरीजों का शत प्रतिशत सैंपलिंग किया जाए। सभी जिला स्तरीय अस्पतालों, सीएचसी व पीएचसी में लाउड स्पीकर के माध्यम से कोरोना से बचाव के लिए सावधानियों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए।
विज्ञापन

डीएम श्रुति ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में कोविड-19 के बचाव व रोकथाम तथा टीकाकरण की समीक्षा करते हुए यह निर्देश सीएमओ डा. विजय बहादुर सिंह को दिया। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में रैंडम सैंपलिंग पर जोर दिए जाने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

कहा कि लोगों की लापरवाही के चलते कोरोना एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है। इसकी रोकथाम के लिए सभी लोगों का जागरूक होना जरूरी है। कोरोना के पॉजिटिव केस में वृद्घि को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के लोग सक्रिय रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड जांच एवं टीकाकरण में तेजी लाई जाए। समीक्षा बैठक में एडीएम एके शुक्ला, एसीएमओ डा. एके सिंघल, एसीएमओ डा. बीपी सिंह व डिप्टी सीएमओ डा. अरूण कुमार आदि भी मौजूद रहे।
-कोरोना के पॉजिटिव केस की संख्या में वृद्धि को देखते हुए एल-1 हास्पिटल संचालित करने के लिए राजकीय अनुसूचित जनजाति छात्रावास को अधिग्रहीत किया गया है। डीएम श्रुति ने बताया कि परियोजना अधिकारी थारू विकास परियोजना ने यह जानकारी दी थी कि इस भवन में वर्तमान समय में छात्र नहीं रह रहे हैं।

इस संबंध में एसडीएम ने भी राजकीय जनजाति छात्रावास को एल-1 फैसिलिटी हास्पिटल बनाए जाने के संबंध में आख्या दी। एसडीएम की आख्या के आधार पर राजकीय अनुसूचित जनजाति छात्रावास का अधिग्रहण करते हुए सीएमओ को यह भवन अपनी अभिरक्षा में लेकर एल-1 का संचालन शुरु कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed