{"_id":"5ee4fe6d8ebc3e42e8279e35","slug":"health-check-up-of-5000-people-balrampur-news-lko5258393137","type":"story","status":"publish","title_hn":"215 केंद्रों पर पांच हजार लाभार्थियों की जांची सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
215 केंद्रों पर पांच हजार लाभार्थियों की जांची सेहत
विज्ञापन
बलरामपुर। डीएम कृष्णा करुणेश के निर्देश और सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह के निर्देशन में जिले के 215 केंद्रों पर आईसीडीएस के पांच हजार से अधिक लाभार्थियों के सेहत की जांच की गई। स्वास्थ्य व आईसीडीएस की तरफ से बीएचएनडी का आयोजन किया गया। कोविड 19 से बचाव और सेहत को दुरुस्त रखने के संबंध में लाभार्थियों को जागरूक किया गया। डीपीओ सत्येंद्र सिंह ने विभाग से जुड़े सभी लाभार्थियों से कोरोना को हराने के लिए सेहत को दुरुस्त रखने की अपील की है।
डीपीओ ने बताया कि शनिवार को जिले के 215 केंद्रों पर आईसीडीएस व स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बच्चों, किशोरियों, गर्भवती व धात्री महिलाओं के सेहत की जांच के लिए बीएचएनडी का आयोजन किया गया। बच्चों व गर्भवती महिलाओं का बीएचएनडी के दौरान टीकाकरण कराया गया। किशोरियों को स्वस्थ रहने के लिए आयरन की गोलियां बांटी गई। बच्चों व धात्री महिलाओं को पोषाहार आदि का वितरण किया गया। सीडीपीओ सदर राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि सदर ब्लॉक के 32 केंद्रों पर बीएचएनडी का आयोजन हुआ।
सीडीपीओ ने यूनीसेफ के मंडल कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रफुल्ल के साथ पैगापुर व परसा पुरैना केंद्र के बीएचएनडी का निरीक्षण किया। पैगापुर केंद्र पर सुपरवाइजर किरण त्रिपाठी, आशा सावित्री, एएनएम अनीता पांडेय व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कोमल राजवंश ने जीरो से पांच साल तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं का जरूरत के हिसाब से टीकाकरण किया। किशोरियों को आयरन की गोलियां बांटी गई और धात्री महिलाओं व बच्चों को सेहत दुरुस्त रखने के लिए पोषाहार का वितरण किया गया।
विज्ञापन
इसी तरह से परसा पुरैना में एएनएम उमा श्रीवास्तव, आशा गीता कुंवर, प्रधान हनुमंत मौर्या आदि की मौजूदगी में लाभार्थियों के सेहत की जांच करके पोषाहार का वितरण कराया गया। लखाही केंद्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रामा सोनी से पोषाहार सत्यापन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी 215 केंद्रों पर कोविड 19 का ख्याल रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया और बीएचएनडी में आए लाभार्थियों को कोरोना के प्रति जागरूक किया गया।
केंद्रों पर सेहत की जांच कराने आए लाभार्थियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, सार्वजनिक स्थल पर जाते समय मॉस्क का प्रयोग करने, बेवजह घरों से बाहर न निकलने, साबुन से बार-बार 20 सेकेंड तक हाथ धोने व सैनिटाइजर आदि का प्रयोग करने की सलाह दी गई।