{"_id":"6022bbe78ebc3ed280516b27","slug":"health-check-up-of-1800-pregnant-balrampur-news-lko5640288157","type":"story","status":"publish","title_hn":"1800 गर्भवती की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1800 गर्भवती की हुई जांच
विज्ञापन
बलरामपुर। संयुक्त जिला चिकित्सालय सहित जिले के 20 स्वास्थ्य केंद्रों पर मंगलवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का आयोजन किया गया। इसके तहत 1800 गर्भवती की सेहत की जांच कर सुरक्षित प्रसव के लिए परामर्श दिया गया। इस दौरान उच्च जोखिम प्रसव की 152 गर्भवती की काउंसिलिंग भी की गई।
सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह व सीएमएस डॉ. नानक सरन ने फीता काटकर संयुक्त जिला चिकित्सालय में अभियान का शुभारंभ किया। सीएमएस ने बताया कि यहां पर पहली बार दिवस का आयोजन किया गया है। इसमें विशेषज्ञ महिला चिकित्सक डॉ. नगमा खान ने 37 गर्भवती की जांचकर सुरक्षित प्रसव के लिए उचित परामर्श दिया। महिलाओं को सुरक्षित प्रसव के लिए आयरन की गोली के साथ आवश्यक दवाएं मुफ्त में वितरित की गई।
मौके पर एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह, पैथालॉजिस्ट डॉ. एपी मिश्रा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेश वर्मा व डॉ. गिरधर चौहान आदि मौजूद रहे। जिला महिला चिकित्सालय में सीएमएस डॉ. विनीता राय ने अभियान की शुरुआत की। यहां पर गर्भवती महिलाओं की जांच कर सुरक्षित प्रसव के लिए परामर्श देते हुए योगाभ्यास भी कराया गया। इसी तरह नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित 18 अन्य अस्पतालों में भी प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
जिला परामर्शदाता मातृ स्वास्थ्य विनोद त्रिपाठी ने बताया कि इस अभियान दिवस पर जिले भर में करीब 1800 गर्भवती की जांच की गई। 152 उच्च जोखिम प्रसव वाली महिलाओं को 102 एंबुलेंस से अस्पताल लाकर खून व यूरिन की जांच, उच्च रक्तचाप की जांच, हीमोग्लोबिन व अल्ट्रासाउंड आदि किया गया। जांच के बाद सुरक्षित प्रसव, पोषण, परिवार नियोजन व जोखिम के बारे में सभी की काउंसिलिंग भी की गई।