फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   He poured petrol on his wife and burnt her alive, she died

Balrampur News: पत्नी पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, मौत

Sun, 11 May 2025 10:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
He poured petrol on his wife and burnt her alive, she died
बलरामपुर के महदेइया नई बस्ती में घटना स्थल पर जुटे ग्रामीण।-संवाद
महदेइया बाजार/बलरामपुर। उतरौला कोतवाली की ग्राम पंचायत बनगवा के मजरे नई बस्ती में शनिवार की रात करीब 12:30 बजे छत पर सो रही पत्नी पर पति ने अपने भतीजे की मदद से पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। झुलसी पत्नी की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई है। पास में सो रही बेटी भी झुलस गई है, उसका इलाज चल रहा है। आरोपी व्यक्ति व उसका भतीजा फरार हैं। दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

नई बस्ती गांव निवासी बबलू ने बताया कि शनिवार की रात पूरा परिवार छत पर सो रहा था। मां बुच्चा (60), बड़ी बहन निशा (18) व छोटी बहन शबनम (13) के साथ छत पर एक बिस्तर पर सो रही थीं। तभी उनके पिता मकसूद उर्फ कल्लू अपने भतीजे हसरू के साथ छत पर गए और मां पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। मां के पास सो रही बहन निशा भी आग की चपेट में आकर झुलस गई। छोटी बहन शबनम को मां ने धक्का देकर बचा लिया। बुच्चा की बहू सबा ने छत से कूदकर अपनी जान बचाई। मां व बहनों की चीख-पुकार सुनकर आंख खुली तो शोर मचाया। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई।
विज्ञापन

आग में झुलसी मां व बहन को सीएचसी उतरौला में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल से बहराइच रेफर किया गया। बहराइच से मेडिकल कॉलेज लखनऊ भेजा गया। इलाज के दौरान लखनऊ में मां की मौत हो गई। बहन का मेडिकल कॉलेज लखनऊ में इलाज कराया जा रहा है। बुच्चा के दूसरे बेटे डब्लू ने उतरौला कोतवाली में पिता मकसूद उर्फ कल्लू व पिता के भतीजे हसरू के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि डब्लू की तहरीर पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी व सीओ ने घटनास्थल का लिया जायजा
एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव व उतरौला सीओ राघवेंद्र प्रताप सिंह ने रात में ही गांव पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। एएसपी ने बताया कि बुच्चा का पति अपनी पत्नी पर शक कर रहा था। वह करीब 15 दिन पहले बाहर से कमा कर घर आया था। शक के आधार पर उसने अपनी पत्नी पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाकर मार डाला। सभी साक्ष्य जुटाए गए हैं। जल्द ही दोनों आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed