फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   He hated children after his pregnant wife died

Balrampur News: गर्भवती पत्नी की मौत के बाद से बच्चों से थी नफरत

Mon, 24 Mar 2025 09:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 09:17 PM IST
विज्ञापन
He hated children after his pregnant wife died
बलरामपुर। गर्भवती पत्नी की मौत होने के कारण लक्ष्मी नरायन दुधमुंहे बच्चों से नफरत करता था। कुंठा इस कदर हावी था कि बीते शनिवार को दो वर्ष के मासूम को चोरी करके हत्या करने के इरादे से डेहरी में बंद कर दिया था। उतरौला कोतवाली की पुलिस ने उसको गिरफ्तार किया तो यह राज उजागर हुआ।
विज्ञापन

पुलिस ने ग्राम तेंदुआ तकिया निवासी आरोपी लक्ष्मी नरायन से रविवार को लंबी पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया कि गर्भवती पत्नी की मौत के बाद से उसकी मानसिकता खराब हो गई। पहले तो वह सिर्फ बच्चों को दुत्कारता था। लेकिन बीते शनिवार को वह इस तरह कुंठित हुआ कि एक मासूम की जान पर बन आई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मासूम की हालत अभी ठीक है, उसका इलाज कराया गया है। आरोपी को न्यायालय ले गए, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक उतरौला अवधेश राज सिंह ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान कुबूल किया है कि उसकी पत्नी की मौत बच्चों के पैदा होने से पहले हो गई थी। पत्नी व बच्चे न होने से आरोपी कुंठित रहता था। कुंठा में आरोपी ने बच्चे की चोरी करके जान से मारने की बात पुलिस को बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed