फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Havoc of fire: 10 houses and 103 bigha crop ashes

आग का कहर: 10 मकान व 103 बीघा फसल राख

Thu, 13 Apr 2023 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 13 Apr 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Havoc of fire: 10 houses and 103 bigha crop ashes
बलरामपुर के तुलसीपुर क्षेत्र में लगी आग से जल रही गेहूं की फसल।
हरैया सतघरवा/महराजगंज तराई/ जरवा(बलरामपुर)। जिले के तीन थाना क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को अज्ञात कारणों से लगी आग से फूस के 10 मकान राख हो गए। आग की चिंगारी ने 103 बीघा गेहूं की फसल को भी राख कर दिया। डीएम ने तुलसीपुर के बेलीकला गांव में पहुंचकर अग्निकांड पीड़ितों से मुलाकात की और उन्हें 24 घंटे के अंदर आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन

ललिया थाना क्षेत्र के भरहापारा गांव में बृहस्पतिवार को अज्ञात कारणों से लगी आग में धनीराम, छोटकऊ, संतोषी, संजय, गुज्जर, रिंकू, गुल्ले व नियामत के घर जलकर राख हो गए। पीड़ितों के घर के अंदर रखा अनाज सहित गृहस्थी का सारा सामान भी जल गया। इसी थाना क्षेत्र के ललिया गांव में अज्ञात कारण से लगी आग में राधे कोरी का मकान जलकर खाक हो गया। प्रभारी निरीक्षक जयहरी मिश्रा के साथ पहुंची पुलिस टीम ने ग्राम प्रधान प्रेम नारायन पासवान व ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाई। एसडीएम सदर राजेंद्र बहादुर ने बताया कि हल्का लेखपाल को भेज कर क्षति आकलन कराया गया है।
विज्ञापन

विकासखंड तुलसीपुर के परसिया गौरी गांव के मजरे हडैहिया में दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में आग लग गई। अग्निकांड में शिवगोविंद व अनिल का 11-11, लेखनी प्रसाद पांडेय, सोहनलाल व हरिगोविंद का दस-दस, बाल गोविंद व राधारमण का 9-9, नसीबदार का 7, मोबिन व मुस्तकीम का 6-6, खैरात अली व ननके का 5-5 तथा आमीन व शरीफ का 4- 4 बीघा सहित कुल 103 बीघा गेहूं जल गया। क्षेत्रीय लेखपाल अभिनव ने बताया कि जली फसल का आकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरवा क्षेत्र में मोहकमपुर गांव के मजरा टंडवा में बुधवार की रात जाकिर के घर में आग लग गई। ग्राम प्रधान शकील खान ने ग्रामीणों के साथ कुुआं व नल से पानी भरकर किसी तरह आग बुझाई। हल्का लेखपाल नीरज बघेल ने बताया कि क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट भेज दी गई है।


अग्निकांड पीड़ितों से मिले डीएम
बृहस्पतिवार की दोपहर डीएम डॉ. महेंद्र कुमार तुलसीपुर क्षेत्र के बेेलीकला गांव पहुंचे। वहां उन्होंने अग्निकांड पीड़ितों से मिलकर उनके नुकसान की जानकारी ली। डीएम ने पीड़ितों को 24 घंटे के अंदर आर्थिक सहायता दिलाने का निर्देश अधिकारियों को दिया। सीडीपीओ गरिमा श्रीवास्तव की टीम ने गांव में पहुंचकर पीड़ितों को दाल, तेल, दलिया, दूध का पैकेट व अन्य सामग्री वितरित की।



भजपा नेता ने किया आर्थिक सहयोग
पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य साकेत मिश्रा के प्रतिनिधि व भाजपा नेता मनीष शुक्ल बेलीकला गांव पहुंचे। उन्होंने अग्निकांड में सबकुछ गंवा चुके 25 पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दी व राशन किट वितरित किया। उन्होंने कहा कि अग्निपीड़ितों की सहायता के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed