{"_id":"5e46d5968ebc3ee5ca395611","slug":"haryana-team-captured-the-volleyball-trophy-balrampur-news-lko5084029193","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबॉल ट्रॉफी पर हरियाणा टीम ने जमाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबॉल ट्रॉफी पर हरियाणा टीम ने जमाया कब्जा
विज्ञापन

- आजमगढ़ को हराकर हरियाणा की टीम बनी विजेेता
फोटो-10
सादुल्लाहनगर (बलरामपुर)। स्व. वसीउल्ला सिद्दीकी मेमोरियल राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। शुक्रवार को हरियाणा की टीम आजमगढ़ की टीम को हराकर विजेता बनी।
सादुल्लाहनगर स्थित हाजी इस्माईल महाविद्यालय खेल मैदान में तीन दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के अंतिम दिन हरियाणा व आजमगढ़ के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल मुकाबले में हरियाणा ने पहला सेट 25-21 से जीता। दूसरे सेट में आजमगढ़ की टीम ने पलटवार करते हुए 25-23 से जीत दर्ज की। दो लगातार से सेट 25-17, 25-16 से जीतकर हरियाणा टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कमरुद्दीन ने विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्राफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के आयोजन में मुजीबुल्ला सिद्दीकी, एजाजुद्दीन, अजीमुद्दीन, जाफर अली व शब्बू रजा आदि का सराहनीय योगदान रहा।