Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Harkirat Singh Mandal first in I-Got Karmayogi competition

Balrampur News: आई-गॉट कर्मयोगी प्रतियोगिता में हरकीरत सिंह मंडल में प्रथम

Mon, 02 Nov 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 02 Nov 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Harkirat Singh Mandal first in I-Got Karmayogi competition
फोटो-26-हरकीरत सिंह
बलरामपुर। आई-गॉट कर्मयोगी ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत आयोजित प्रतियोगिता में हरकीरत सिंह ने मंडल स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है। पंचायती राज विभाग में सहप्राचार्य के पद पर कार्यरत हरकीरत सिंह ने अनुशासन, निरंतर सीखने की ललक और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन


आई-गॉट कर्मयोगी कार्यक्रम के तहत सरकारी कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने और उन्हें नई तकनीकों से परिचित कराने के उद्देश्य से ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाता है। इसमें नेतृत्व क्षमता, समय प्रबंधन, साइबर सुरक्षा, व्यवहार कौशल, आंकड़ों का विश्लेषण, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, परियोजना प्रबंधन और आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं।
विज्ञापन


इस प्रशिक्षण के माध्यम से कर्मचारियों को अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने, व्यावहारिक जानकारी हासिल करने और जिम्मेदारियों का बेहतर ढंग से निर्वहन करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरकीरत सिंह को भारत सरकार की ओर से राष्ट्रीय पुरस्कार और उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से ग्रोथ कमांडो अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। उनकी इस उपलब्धि पर बृजभूषण यादव, मीरा देवी, हीरानायनी, पूनम मिश्रा, नीतू पाठक, सरिता श्रीवास्तव, मनोज मिश्रा, देवेंद्र पांडेय, सबा और अशफाक सहित अन्य लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed