{"_id":"61c0cf45296103053c67e73b","slug":"harish-bin-khalid-became-the-president-of-rotary-greater-balrampur-balrampur-news-lko609874749","type":"story","status":"publish","title_hn":"हारिश बिन खालिद बने रोटरी ग्रेटर बलरामपुर के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हारिश बिन खालिद बने रोटरी ग्रेटर बलरामपुर के अध्यक्ष
विज्ञापन
बलरामपुर। रोटरी ग्रेटर बलरामपुर का अधिष्ठापन समारोह नगर स्थित एक होटल सभागार में संपन्न हुआ। डीएम व एसपी ने रोटरी ग्रेटर के नवनियुक्त पदाधिकारियों को पदभार ग्रहण कराते हुए समाजसेवा के क्षेत्र में रोटरी ग्रेटर के कार्यों की सराहना की। इस दौरान दो चिकित्सकों को सम्मानित करने के साथ-साथ भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारी विवेक द्विवेदी को रोटरी पिन पहनाकर रोटरी ग्रेटर की सदस्यता दिलाई गई।
अधिष्ठापन समारोह का शुभारंभ डीएम श्रुति एवं पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने किया। वर्ष 2021-22 के लिए अध्यक्ष चुने गये हारिश बिन खालिद, सचिव डॉ. अफजाल खान एवं कोषाध्यक्ष डॉ. विकाश अग्रवाल को अतिथियों ने पदभार ग्रहण कराया।
डीएम ने रोटरी ग्रेटर के पदाधिकारियों से प्रत्येक वर्ष कम से कम एक अभाव ग्रस्त बच्चे की पढ़ाई-लिखाई के साथ संपूर्ण सहायता प्रदान करते हुए उसे सफलता तक पहुंचाने की बात कही। इसमें अरुण कुमार श्रीवास्तव तथा जिले के वरिष्ठ सर्जन डॉ. तारिख अफजल सिद्दीकी को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन संजय शर्मा ने किया। इस अवसर पर डॉ. देवेश चंद्र श्रीवास्तव, डॉ. सौरभ सिंह, डॉ. अब्दुल कय्यूम, इंद्र भूषण जायसवाल, डॉ. जुबेर अहमद व डॉ. सतीश सिंह सहित तमाम रोटेरियन मौजूद रहे।