{"_id":"66f68e2d4bfa968d9a0c2ac0","slug":"hariharpur-ayushman-arogya-mandir-selected-for-kayakalp-award-balrampur-news-c-99-1-brp1002-115005-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: कायाकल्प अवार्ड के लिए हरिहरपुर आयुष्मान आरोग्य मंदिर का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: कायाकल्प अवार्ड के लिए हरिहरपुर आयुष्मान आरोग्य मंदिर का चयन
विज्ञापन
बलरामपुर। पचपेड़वा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर हरिहरपुर का चयन कायाकल्प अवार्ड के लिए किया गया है। राज्यस्तरीय टीम के निरीक्षण के बाद जारी रिपोर्ट में आयुष्मान आरोग्य मंदिर को एक लाख 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
सीएमओ डॉ. मुकेश रस्तोगी ने बताया कि अस्पतालों की सुविधाओं को लेकर कायाकल्प अवार्ड योजना संचालित की जा रही है। इसमें अस्पतालों की साफ सफाई के साथ ही मरीजों को दी जा रहीं सुविधाओं की जांच की जाती है। इसके आधार पर पहले जिला स्तरीय टीम व्यवस्था की जांच करती है। इसके बाद राज्य स्तरीय टीम सुविधाओं का सत्यापन करती है।
जिला गुणवत्ता सलाहकार डॉ. अनामिका सिंह ने बताया कि बीते दिनों राज्य स्तरीय टीम ने सुविधाओं का पर्यवेक्षण किया था, अब उसकी रिपोर्ट आई है। इसमें पचपेड़वा के आयुष्मान आरोग्य मंदिर हरिहरपुर को कायाकल्प अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। इसे एक लाख 25 हजार रुपये पुरस्कार के तौर पर मिलेंगे।