फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Half the population occupied the post of District Panchayat President

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर आधी आबादी ही रही काबिज

Thu, 18 Mar 2021 10:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Half the population occupied the post of District Panchayat President
बलरामपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर अब तक आधी आबादी का ही कब्जा रहा है। आने वाले समय में भी आधी आबादी के कब्जे में जिला पंचायत के अध्यक्ष पद की कमान रहेगी। जिला बनने से लेकर अब तक लगातार महिलाओं के हक में जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट जाती रही है।
विज्ञापन

इस बार के चुनाव में भी महिला सीट के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष पद का आरक्षण किया गया है। 22 मई 1997 को बलरामपुर जिला गोंडा से अलग हुआ। बलरामपुर जिले के हिस्से में तीन तहसीलें व नौ ब्लॉक आए। छह महीने तक जिला पंचायत अध्यक्ष का कार्यभार गोंडा जिला पंचायत की अध्यक्ष डॉ. सीमा पांडेय ने देखा।
विज्ञापन

वर्ष 1998 में अध्यक्ष पद के लिए पहला सीधा चुनाव हुआ। पहले चुनाव में शासन ने यह सीट पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित की। चुनाव के बाद सोनपती देवी अध्यक्ष बनी। वर्ष 2001 में शासन ने अध्यक्ष पद सामान्य महिला के कोटे में आरक्षित कर दिया। इस बार इस सीट पर पूर्व सांसद स्व. सत्यदेव सिंह की पत्नी स्व. सरोज रानी अध्यक्ष बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2005 में यह सीट अनारक्षित कर दी गई। इस बार इस सीट पर पूर्व सांसद रिजवान जहीर की पत्नी हुमा रिजवान ने परचम लहराया। वर्ष 2010 में यह सीट फिर सामान्य महिला के लिए आरक्षित कर दी गई। राजनीतिक समीकरण के चलते अध्यक्ष पद पर दूसरी बार हुमा रिजवान निर्विरोध चुन ली गई।
वर्ष 2015 में शासन ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित कर दिया। इस सीट पर सपा समर्थित प्रत्याशी रामावती ने कब्जा जमाया। 2021 में पहले शासन ने बलरामपुर जिला पंचायत अध्यक्ष सीट अनारक्षित घोषित की थी।

हाईकोर्ट के आदेश के बाद शासन स्तर से जारी आरक्षण सूची में इस बार फिर से बलरामपुर जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष पद को सामान्य महिला के लिए आरक्षित किया गया है। सामान्य महिला के सीट पर जिला पंचायत अध्यक्ष पद का आरक्षण होने से इस बार भी आधी आबादी का ही कब्जा रहेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed