{"_id":"665f60dc06ada257530558a4","slug":"half-the-city-remained-stuck-in-barricades-balrampur-news-c-99-1-slko1019-110355-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बैरिकेडिंग में जकड़ा रहा आधा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बैरिकेडिंग में जकड़ा रहा आधा शहर
Wed, 05 Jun 2024 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 05 Jun 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। मतगणना को लेकर लोगों को दुश्वारियां भी झेलनी पड़ी। आधा शहर सुबह से ही बैरिकेडिंग में कैद रहा। इसके चलते लोगों को आने-जाने में समस्या हुई और लंबी दूरी तय करनी पड़ी। इससे सड़कों पर सन्नाटा भी पसरा रहा।
वोटों की गिनती बलरामपुर-गोंडा मुख्य मार्ग पर मंडी समिति में हुई। इसके लिए गोंडा रोड को पूरी तरह से सील कर दिया गया। गोंडा जाने के लिए भगवतीगंज चौराहे से उतरौला रोड होते हुए नहरबालागंज से फुलवरिया बाईपास होकर जाना पड़ा। इसके लिए लोगों को चार किमी का अतिरिक्त चक्कर काटना पड़ा। भगवतीगंज चौराहे से केवल मतगणना के पासधारियों को जाने दिया जा रहा था। इसी तरह फुलवरिया बाईपास ओवरब्रिज से बहराइच के लिए लोगों को आवागमन करना पड़ा। सभी सड़कों पर कई-कई स्तर पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे। मतगणना स्थल से 100 मीटर की दूरी तक किसी भी छोटी-बड़ी गाड़ियों के पार्किंग पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। जो लोग इन मार्गों पर जाने की कोशिश कर रहे थे, उन्हें वापस कर दिया जा रहा था।