{"_id":"69adb4f9b13a07a6620cabc4","slug":"half-the-city-lost-power-for-seven-hours-due-to-a-control-panel-failure-balrampur-news-c-99-1-slko1018-144084-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: कंट्रोल पैनल खराब होने से सात घंटे गुल रही आधे शहर की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: कंट्रोल पैनल खराब होने से सात घंटे गुल रही आधे शहर की बिजली
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र पर काम करते कर्मी ।-स्रोत : विभाग
बलरामपुर। 33 केवी सबस्टेशन भगवतीगंज में कंट्रोल पैनल में आई खराबी के कारण रविवार को आधे शहर की बिजली करीब सात घंटे तक ठप रही। अचानक विद्युत आपूर्ति बाधित होने से करीब 35000 लोगों को बिजली के साथ पानी के संकट का भी सामना करना पड़ा।
रविवार सुबह करीब आठ बजे सबस्टेशन भगवतीगंज क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली गुल होने से भगवतीगंज, धरमपुर, बलुहा, गदुरहवा, निबकौनी, अंधियारीबाग, टेढ़ी बाजार, नवशहरा, चिकनी, अलीजानपुरवा, फुलवरिया चौराहा और बिशुनीपुर सहित आसपास के कई मोहल्लों की करीब 35 हजार आबादी प्रभावित हुई। बिजली न रहने से घरों में पानी की आपूर्ति भी बाधित हो गई, जिससे लोगों को पानी के संकट से जूझना पड़ा।
कई स्थानों पर मोटर और पंप न चल पाने से लोगों को हैंडपंप और अन्य वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा। शुरू में लोगों को उम्मीद थी कि कुछ देर में आपूर्ति बहाल हो जाएगी, लेकिन घंटों तक बिजली न आने से लोगों की परेशानी बढ़ती गई। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने सूचना मिलने के बाद सबस्टेशन पहुंचकर फॉल्ट ढूंढना शुरू किया। करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद फॉल्ट ठीक किया जा सका और इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता अजय सिंह ने बताया कि कंट्रोल पैनल में तकनीकी खराबी आने के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी। फॉल्ट को ठीक कर लिया गया है और अब बिजली व्यवस्था बहाल कर दी गई है।