फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Half of the city lost electricity for five hours, people yearn for water

Balrampur News: पांच घंटे गुल रही आधे शहर की बिजली, पानी के लिए तरसे लोग

Sun, 16 Jul 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 16 Jul 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Half of the city lost electricity for five hours, people yearn for water
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बलरामपुर। जिला मुख्यालय में रविवार को पांच घंटे बिजली गुल रही। आधे शहर में बिजली न होने से गर्मी व उमस के कारण लोगों को परेशानी हुई। विद्युत उपकेंद्र टाउन की गुणवत्ता बढ़ाने और पैनल बदलने के कार्य को लेकर सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली कटौती की गई।
अवकाश के दिन बिजली कटौती होने से जहां लोग परेशान दिखे, वहीं पेयजल संकट का सामना भी करना पड़ा। जिला मुख्यालय स्थित विद्युत उपकेंद्र टाउन में रविवार को पैनल बदलने व गुणवत्ता बढ़ाने का कार्य किया गया। कार्य के चलते आधे शहर में पांच घंटे बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। नगर के वीर विनय चौराहा, झारखंडी मंदिर, तुलसीपार्क, पहलवारा, जिला महिला अस्पताल, जिला मेमोरियल अस्पताल, धुसाह, सिविल लाइन, अचलापुर, खम्हौवा व विशुनापुर में बिजली कटौती की गई।
विज्ञापन

नगर के सिविल लाइन मोहल्ला निवासी हीरा, रमेश पांडेय, संतोष, मनीष व अजय ने बताया कि अवकाश के दिन बिजली कटौती होने से हम लोगों को उमस भरी गर्मी में काफी दिक्कत हुई। मोटर न चलने से पानी की टंकी खाली हो गई। इससे पानी के लिए परेशान होना पड़ा। नहाने व कपड़ा धोने के लिए हैंडपंप से पानी भरना पड़ा। पहलवारा निवासी इलेक्ट्राॅनिक दुकानदार सलीम, किशोर व मनीष ने बताया कि बिजली न रहने से हम लोगों का काम भी बंद रहा, जिससे नुकसान झेलना पड़ा। दोपहर तीन बजे बिजली आपूर्ति शुरू होने के बाद लोगों ने चैन की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने किया नए पैनल का लोकार्पण
जिला मुख्यालय स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बलरामपुर टाउन के पुराने व जर्जर तीन पैनल बदल दिए गए हैं। 18 लाख की लागत से बदले गए पैनलों का लोकार्पण रविवार को सदर विधायक पल्टूराम ने किया। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति करने के लिए केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। पुराने संसाधनों को बदलकर विद्युत वितरण केंद्रों को आधुनिक संसाधनों से लैस किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पैनल बदल जाने से शहरवासियों को बेहतर बिजली आपूर्ति मिलेगी। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता बालकृष्ण व एसडीओ प्रेमचंद्र सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed