{"_id":"6463ca42f1c595b5b8067495","slug":"haj-e-win-portal-passanger-balrampur-news-c-13-1-238672-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: ई-विन पोर्टल पर दर्ज हो रहा हज यात्रियों के टीकाकरण का ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: ई-विन पोर्टल पर दर्ज हो रहा हज यात्रियों के टीकाकरण का ब्योरा
Tue, 16 May 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 16 May 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। इस बार हज पर जाने वाले यात्रियों के टीकाकरण का ब्योरा ई-विन पोर्टल पर दर्ज किया जा रहा है। हज यात्रियों के टीकाकरण से संबंधित सारा विवरण ई-विन (इलेक्ट्राॅनिक वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क) पोर्टल के अपलोड किया जा रहा है जिसे कहीं से भी देखा जा सकता है।
इस साल हज यात्रा के लिए 381 लोगों ने आवेदन किया है। इनमें 214 पुरुष व 167 महिलाएं शामिल हैं। कोरोना टीकाकरण व अन्य स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही लोग हज यात्रा जा पाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने पंजीकृत हज यात्रियों की संख्या के हिसाब से टीके की डोज अलाॅट की है। 15 से 18 मई तक तीन स्थानों हज यात्रियों का टीकाकरण हो रहा है।
एसीएमओ डॉ. एके शुक्ल ने बताया कि हज यात्रियों के टीकाकरण से संबंधित सारा ब्योरा ई-विन पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। जिसे कही भी ऑनलाइन देखा जा सकता है। इससे यात्रियों को सहूलियत होगी। दस्तावेज गुम होने की स्थिति में विदेश में सत्यापन की प्रक्रिया में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
150 हज यात्रियों का हुआ टीकाकरण
उतरौला। केजी इंटर कॉलेज में मंगलवार को हज यात्रा पर जाने वाले लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण व टीकाकरण शिविर लगाया गया। शिविर में 150 हज यात्रियों का टीकाकरण किया गया। अल जामेतुल गौशिया के प्रिंसिपल मौलाना बैतुल्लाह ने बताया कि कुल 150 हज यात्रियों का टीकाकरण हुआ है। मेडिकल बुक की कमी से कई हज यात्री टीकाकरण से वंचित रह गए हैं। छूटे लोगों का टीकाकरण 18 मई को जिला मुख्यालय पर आयोजित शिविर में होगा। हज कमेटी की ओर से नामित टीम ने हज पर जा रहे लोगों को हज यात्रा के संबंध में जानकारी भी दी।