फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Haat market being built under MNREGA in Kalwari village, employment will be available

Balrampur News: कलवारी गांव में मनरेगा से बन रहा हाट बाजार, मिलेगा रोजगार

Sat, 02 Dec 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 02 Dec 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Haat market being built under MNREGA in Kalwari village, employment will be available
बलरामपुर। क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कलवारी गांव में मनरेगा योजना से हाट बाजार का निर्माण कराया जा रहा है। इससे रेहड़ी व पटरी दुकानदारों के साथ ही क्षेत्रीय लोगों को भी काफी सहूलियत मिलेगी। दुकानदारों को जहां दुकान लगाने के लिए एक सुरक्षित जगह मिल सकेगी वहीं ग्रामीणों को सस्ती दर पर गुणवत्तायुक्त सामान की उपलब्धता होगी।
विज्ञापन

मनरेगा योजना के तहत सदर ब्लॉक के कलवारी गांव में निर्माणाधीन इस हाट बाजार के निर्माण पर 5.91 लाख रुपये का खर्च आएगा। हाट बनने के बाद गांव में व्यापारिक गतिविधियां बढ़ने से जहां रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे वहीं आस पास के गांव के अन्य व्यापारी भी गांव में आकर अपना उत्पाद बेच सकेंगे। इसके साथ ही रेहड़ी-पटरी पर फल व सब्जी आदि वस्तुएं बेचने वाले दुकानदारों को हाट में अलग से स्थान मिलने से दिन भर इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

अभी तक ग्राम पंचायत के अलावा आस-पास के दूसरे गांव के किसान, सब्जी विक्रेताओं सहित अन्य दुकानदारों को बाजार में अपना सामान बेचने के लिए तीन से चार किलोमीटर दूर भगवतीगंज बाजार तथा आठ किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय तक की दौड़ लगाना पड़ती है। हाट बाजार बनने से उन्हें अपने घर के पास व्यापार करने का बेहतर अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला उपायुक्त मनरेगा सतीश पांडेय ने बताया कि ग्राम पंचायत कलवारी में मनरेगा योजना के तहत हाट के निर्माण में 16 दुकानें बन रही हैं। हाट बनने के बाद खुली बैठक करके स्थानीय लोगों को दुकानों को आवंटित की जाएगी। हाट में दुकान लगाने के लिए किराया भी निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed