फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Guruji missing, not worried about mid day meal

Balrampur News: गुरुजी लापता, मिड डे मील का नहीं अतापता

Wed, 12 Jul 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 12 Jul 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Guruji missing, not worried about mid day meal
बलरामपुर। उतरौला शिक्षा क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों की स्थिति बदतर हो गई है। शिक्षकों की मनमानी से शिक्षण व्यवस्था बेपटरी हो गई है। कहीं शिक्षक हस्ताक्षर कर स्कूल से गायब रहते हैं तो कहीं बच्चों को भोजन नहीं मिल रहा है। लंच होने पर बच्चे खाना खाने के लिए अपने-अपने घर चले जाते हैं। गैड़ास बुजुर्ग शिक्षा क्षेत्र के एक स्कूल में तैनात सहायक अध्यापक आधार संबंध कार्य के नाम पर दो साल से विद्यालय नहीं आ रहे हैं। उन्हें विभागीय अधिकारियों ने बीआरसी गैड़ास बुजुर्ग में संबद्ध कर रखा है।
विज्ञापन


गुरुजी गायब, खेलते मिले बच्चे
सुबह 11.02 बजे प्राथमिक विद्यालय तिलखी बढ़या के बच्चे बरामदे में गिट्टी खेलते मिले। शिक्षामित्र कक्षा में फोन पर बात करने में मशगूल थीं। इंचार्ज प्रधानाध्यापक अशफाक अहमद हस्ताक्षर कर स्कूल से गायब थे। शिक्षामित्र ने बताया कि मास्टर साहब कहीं गए हैं। एमडीएम में तहरी बना था। लेकिन स्कूल में खाना बनने व बच्चों के खाना खाने जैसी स्थिति देखने को नहीं मिली। बच्चे भी बता नहीं पाए कि तहरी में क्या डाला गया था।
विज्ञापन



नहीं बना एमडीएम, घर चले गए बच्चे
सुबह 11.10 बजे प्राथमिक विद्यालय देवरिया अर्जुन में इंचार्ज आनंद देव मिश्र व सहायक अध्यापक प्रदीप वर्मा पेड़ के नीचे बैठे मिले। बच्चे परिसर में टहल रहे थे। शौचालय के आसपास बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी हुईं थीं। इंचार्ज ने बताया कि एमडीएम में तहरी बना था। पांचवीं के छात्र चंद्र प्रकाश, आदित्य व सिद्धार्थ आदि ने बताया कि खाना नहीं बना है। कुछ बच्चे खाना खाने घर चले गए हैं, हम लोग भी जा रहे हैं। स्कूल में भरपेट भोजन नहीं मिलता है। इंचार्ज ने बताया कि एमडीएम महुआधनी के प्रधान प्रतिनिधि राधेश्याम बनवाते हैं। मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गुरुजी दो साल से संबद्ध, चौपट हो रही पढ़ाई
सुबह 11.30 बजे गैड़ास बुजुर्ग शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय परसौना में बच्चे खेलते मिले। प्रधानाध्यापक रणधीर मिश्र बिजली ठीक करा रहे थे। सहायक अध्यापक प्रमोद कुमार व रोहित कार्यालय में बैठे थे। जबकि सहायक अध्यापक मोहम्मद खालिक रजा अनुपस्थित थे। प्रधानाध्यापक ने बताया कि उच्चाधिकारियों ने आधार कार्ड बनाने के लिए मोहम्मद खालिक रजा को करीब दो साल से बीआरसी पर संबद्ध कर रखा है। तीन शिक्षक व दो शिक्षामित्र को एक से आठवीं तक के 197 बच्चों को पढ़ाने में परेशानी होती है।

बीईओ से रिपोर्ट लेकर की जाएगी कार्रवाई
बीआरसी पर संबंध शिक्षक ने आधार कार्ड बनाने के लिए परीक्षा पास की थी। जल्द ही आधार कार्ड बनाने के लिए नई मशीनें आने वाली हैं। उनके आते ही शिक्षक की संबद्धता समाप्त कर दी जाएगी। देवरिया अर्जुन में एक रसोइया के छुट्टी पर होने जबकि दूसरे की तबियत खराब हो जाने के कारण एमडीएम नहीं बना था। शिक्षक के गायब रहने के संबंध में बीईओ से रिपोर्ट लेकर कार्रवाई की जाएगी।
- कल्पना देवी, बीएसए बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed