{"_id":"6385049bdaac515edc7e7f78","slug":"guru-tegh-bahadur-gave-martyrdom-to-protect-religion-balrampur-news-lko659359538","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: धर्म की रक्षा के लिए गुरु तेग बहादुर ने दी शहादत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: धर्म की रक्षा के लिए गुरु तेग बहादुर ने दी शहादत
विज्ञापन
बलरामपुर। सिक्ख धर्मावलंबियों के 9वें गुरु तेग बहादुर सिंह का शहीदी दिवस सोमवार को स्थानीय गुरुद्वारे में श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस मौके पर लंगर में सभी जाति धर्म के लोगों ने एक साथ बैठ कर प्रसाद चखा।
स्थानीय गुरुद्वारे में गुरू तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर सुबह ही शबद कीर्तन का आयोजन किया गया। इस मौके पर गुरु तेग बहादुर के साहस एवं बलिदान पर प्रकाश डाला गया। ज्ञानी रवींद्र सिंह ने गुरु तेग बहादुर की शौर्य गाथा का बखान किया।
कहा कि धर्म परिवर्तन के लिए तैयार न होने पर औरंगजेब ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया। तभी से उनकी याद में शहीदी दिवस मनाया जाता है।
लंगर में ज्ञानी अनिल सिंह, अमरजीत सिंह बिट्टू, देवेंद्र पाल सिंह, सरदार भूपेंद्र सिंह, गुरदीप सिंह, स्वर्ण सिंह, सरदार प्रीतपाल सिंह, दर्शन सिंह, सम्प्रीत सिंह व सतेंद्र सिंह सहित सभी जाति धर्म के लोगों ने प्रसाद चखा। संवाद