{"_id":"5d1ce07d8ebc3e3ca70ae746","slug":"group-marriage-in-balrampur-balrampur-news-lko4687081119","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 को सामूहिक विवाह में होंगे बेटियों के हाथ पीले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 को सामूहिक विवाह में होंगे बेटियों के हाथ पीले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हर वर-वधू के शादी पर 51 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। 15 हजार रुपये का सामान और 35 हजार रुपये बेटी के खाते में भेजा जाएगा। बेटियों को कपड़े, बिछिया, चांदी के पायल व सात बर्तन भी दिए जाएंगे। 11 जुलाई को सामूहिक विवाह में बेटियों के हाथ पीले कराए जाएंगे।
जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह ने बुधवार को बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम 11 जुलाई को प्रस्तावित कर दिया गया है। जिले के ऐसे सभी वर्ग व समुदाय जो गरीब एवं निर्धन वर्ग से है, जिनकी बेटियां 18 वर्ष और बेटों की उम्र 21 वर्ष से अधिक हो वे गरीबी रेखा की सीमा के तहत अपने पुत्र-पुत्री की विवाह के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में आवेदन कर सकते हैं।
जिले के तीनों तहसीलों के एसडीएम, सभी 9 ब्लॉकों के बीडीओ तथा चारों नगर निकायों के दफ्तरों में पंजीकरण कराया जा सकता है। तीन दिन के अंदर पंजीकरण कराने वाले वर-वधू को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शामिल किया जाएगा। इस योजना के तहत विवाह के बाद कन्या के खाते में 35 हजार रुपये की धनराशि सीधे भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विवाह संस्कार के लिए आवश्यक सामग्री, कपड़े, बिछिया, चांदी के पायल व सात बर्तनों पर प्रत्येक बेटी के लिए 10-10 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने ऐसे लोगों से अपील की है कि पंजीकरण कराकर सामूहिक विवाह योजना का लाभ उठाएं।