{"_id":"6404d58428aff2bb520d68b4","slug":"grievances-get-erased-on-holi-balrampur-news-c-13-1-116567-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: होली पर मिट जाते गिले-शिकवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: होली पर मिट जाते गिले-शिकवे
Sun, 05 Mar 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 05 Mar 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। हर तरफ होली की धूम है। हर कोई तैयारी में लगा है। इसके बाद भी बुजुर्गों को पहले की होली और अब की होली में काफी कुछ बदलाव नजर आ रहा है। पहले बस बुरा न मानो होली है... के शब्द के साथ सारे गिले शिकवे मिट जाते थे। न कोई जाति का बंधन रहता था और न ही किसी को रंगों से कोई परहेज। एक सप्ताह पहले से ही होली की गूंज चहुंओर शुरू हो जाती थी।
पुुरैनिया तालाब मोहल्ला निवासी रिटायर्ड बैंककर्मी कमलाकांत तिवारी ने अपने बचपन के समय की होली की यादें साझा कीं। कहा कि जब वह छोटे थे तो एक सप्ताह पहले से ही होली की धूम शुरू हो जाती थी। पूरे गांव में घूम-घूमकर होली खेलने जाते थे। घरों में होली के गीत गाए जाते थे। शाम के समय एक गांव से दूसरे गांव लोग बैलगाड़ी से होली मिलने जाते थे। अब जमाना बदल गया है। पहले लोगों में अपनापन था, अब वह बात नहीं है।
उतरौला के ज्वाला प्रसाद कहते हैं कि पहले व अब में काफी अंतर आ गया है। पुराने समय में सात दिन पहले ही खरी व अन्य पदार्थ मिलाकर रंग तैयार किया जाता था। इसे मटके में भरकर ले जाया जाता था। इसके बाद हंसी ठिठोली के बीच मटका फोड़ दिया जाता था। कोई दूरी नहीं थी। हर कोई एक-दूसरे को रंग लगाने के साथ ही गले लगकर बधाई देता था।
विज्ञापन
रफीनगर के रामदुलारे का कहना है कि पहले गांव में कोई भी होली पर रंग व गुलाल से बच नहीं सकता था। जो मिला उसे बिना किसी परवाह के रंग लगा दिया जाता था। कोई बुरा भी नहीं मानता था। अब की होली और तब की होली में काफी कुछ बदल गया है।