फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Green Cricket Club and Bheemu XI won the match

ग्रीन क्रिकेट क्लब व भिमु इलेवन ने मैच जीता

Thu, 11 Feb 2021 09:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 09:49 PM IST
विज्ञापन
Green Cricket Club and Bheemu XI won the match
बलरामपुर। नगर के बलुहा खेल मैदान में बुधवार शाम केएफसी बलरामपुर सीजन फाइव नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हुआ। ग्रीन क्रिकेट क्लब व भिमु इलेवन की टीम ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। शानदार प्रदर्शन करने पर साहिल व रजत सिंह को ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष इशरत जमाल, समर जावेद व राशिद अजीज ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। टूर्नामेंट का पहला मैच धानेपुर क्रिकेट क्लब व ग्रीन क्रिकेट क्लब बलरामपुर के बीच खेला गया। ग्रीन क्रिकेट क्लब निर्धारित 10 ओवर में 56 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी। 57 रन का पीछा करने उतरी धानेपुर की टीम मात्र 18 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी।
विज्ञापन

ग्रीन क्रिकेट क्लब ने 32 रनों से मैच जीत लिया। ग्रीन क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी साहिल को 21 रन बनाने पर ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार दिया गया। टूर्नामेंट का दूसरा मैच भीमु इलेवन और क्रेजी बॉयज के बीच खेला गया। भीमु इलेवन की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 42 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी। 43 रन का पीछा करने उतरी क्रेजी बॉयज की टीम मात्र 34 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल में शानदार प्रदर्शन करने पर भीमु टीम के रजत सिंह को ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर टूर्नामेंट के आयोजक मो. शरीफ, जमील, माबूद अहमद, अफजाल अलीग, अटल शर्मा, राजू मेकरानी व मेराज खान सहित कई खेलप्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed