फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   gram pradhan give memorandum for village problems

गांव की समस्याओं को लेकर प्रधानों ने बुलंद की आवाज

Mon, 08 Jul 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
gram pradhan give memorandum for village problems
बलरामपुर। गांव की विभिन्न समस्याओं को लेकर ग्राम प्रधानों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में समस्याओं के त्वरित निस्तारण की मांग की गई है। समस्याओं का निराकरण न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय पंचायत परिषद के बैनर तले जिले के तमाम ग्राम प्रधानों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम कृष्णा करुणेश को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि विगत कई माह से खातों में पैसा न आने के कारण गांव का विकास कार्य पूरी तरह ठप है। गांव का विकास कार्य अवरुद्घ न हो इसलिए कार्यदायी संस्था को नियमित रूप से चेक जारी किया जाए। गांव में साफ-सफाई के लिए तैनात सफाई कर्मियों को विभागों से हटाकर गांव में तैनात किया जाए।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशन कार्डों में आधार कार्ड की फीडिंग गांव में कैंप लगाकर किया जाए। राशन कार्ड के लिए पात्रों का चयन हो और अपात्रों का नाम हटाया जाए। ग्राम पंचायत के सत्यापन के बगैर राशन कार्डों की फीडिंग न की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों में संचालित मध्याह़्न भोजन योजना के लिए छात्र संख्या के अनुरूप समयबद्ध ढंग से कनवर्जन कास्ट उपलब्ध करवाया जाए। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विभिन्न मदों में आने वाले बजट की जानकारी ग्राम प्रधानों को दी जाए। ग्राम पंचायतों में एएनएम व आशा बहू द्वारा ग्राम प्रधानों के साथ अभी तक बैंकों में खाता नहीं खुलवाया गया है। खाता खुलवाने के लिए एएनएम व आशा बहू को निर्देश दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed