फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Gram Panchayat secretaries expressed anger against harassment

ग्राम पंचायत सचिवों ने उत्पीड़न के खिलाफ जताया आक्रोश

Fri, 30 Aug 2019 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Gram Panchayat secretaries expressed anger against harassment
बलरामपुर के विकास भवन परिसर में धरना देकर आक्रोश जताते ग्राम पंचायत सचिव। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। ग्राम पंचायत सचिवों ने उत्पीड़न के खिलाफ आक्रोश जताया है। विकास भवन परिसर में शुक्रवार को एक दिवसीय धरना देकर सचिवों ने विरोध जताया है। ग्राम पंचायत अधिकारी-ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति की तरफ से सीएम व डीएम को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन सीडीओ को सौंपा गया है।
विज्ञापन

समन्वय समिति के अध्यक्ष अमरनाथ राय, कार्यकारी अध्यक्ष संजय मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता तथा महामंत्री मनोज कुमार वर्मा ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर शासन में लंबित तीन सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को एक दिवसीय विरोध जताने का कार्यक्रम किया गया है। इसके अतिरिक्त जिले में सचिवों पर हो रहे उत्पीड़न को भी आंदोलन में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में तैनात सचिवों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उत्पीड़न को लेकर ग्राम पंचायत सचिवों में भारी आक्रोश बढ़ रहा है। संरक्षक विजय शंकर मणि, उपाध्यक्ष अजय यादव, संतोष कुमार मिश्र, प्रांतीय प्रतिनिधि नित्यानंद सिंह, संगठन मंत्री मनीष राय, प्रवक्ता राकेश चौधरी, संयुक्त मंत्री मानिक राम मौर्य, मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह, उपमंत्री महेन्द्र कुमार यादव व ऑडीटर विनय कुमार शुक्ल आदि ने धरने को संबोधित कर आरपार की लड़ाई का ऐलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन के बाद समन्वय समिति की तरफ से सीएम व डीएम को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन सीडीओ को सौंपा गया। धरने में जिले के सभी नौ ब्लॉकों के ग्राम पंचायत सचिवों ने शामिल होकर आरपार की लड़ाई का ऐलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed