{"_id":"68cb05e9c29220e7ac00ae96","slug":"good-health-of-women-brings-happiness-to-the-family-balrampur-news-c-99-1-brp1003-133514-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: महिलाओं की अच्छी सेहत से परिवार में आती है खुशहाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: महिलाओं की अच्छी सेहत से परिवार में आती है खुशहाली
Thu, 18 Sep 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 18 Sep 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के संयुक्त जिला अस्पताल में आयोजित शिविर में मौजूद मरीज ।-संवाद
बलरामपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से स्वस्थ नारी सशक्त अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। इस उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा महिलाओं की अच्छी सेहत से परिवार में खुशहाली आती है।
संयुक्त जिला चिकित्सालय में बुधवार को हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बाराबंकी की पूर्व सांसद व भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत, सदर विधायक पल्टूराम, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र, जिलाधिकारी पवन अग्रवाल व सीडीओ हिमांशु गुप्त ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। शिविर में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि महिलाओं के लिए तमाम सारी योजनाएं संचालित हैं। उन योजनाओं का लाभ लेकर महिलाएं सशक्त बन रही हैं। सीएमओ ने कहा कि 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक जिले भर में स्वास्थ्य शिविर लगाकर महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। एनीमिया, क्षय रोग, शुगर व ब्लड प्रेशर से पीड़ित महिलाओं को चिह्नित कर उनका इलाज शुरू कराया जाएगा। सीएमओ ने कहा कि महिलाएं स्वस्थ रहेंगी तो परिवार का विकास तेजी से होगा। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजेश कुमार चतुर्वेदी, एसीएमओ डॉ. एसके श्रीवास्तव, डॉ. एके शुक्ल, डॉ. मीनाक्षी चौधरी, सीएमएस डॉ. राजकुमार वर्मा, गुणवत्ता प्रबंधक डॉ. रुचि पांडेय, जिला मलेरिया अधिकारी राजेश कुमार पांडेय व स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्र आदि शामिल हुए।
विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का किया इलाज
संयुक्त जिला चिकित्सालय में शिविर लगाकर मरीजों के सेहत की जांच की गई। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. हीरा लाल, जनरल फिजीशियन डॉ. ऋषि श्रीवास्तव, आई सर्जन डॉ. सुनील, होम्योपैथी चिकित्साधिकारी डॉ. नंद कुमार पाठक ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित किया। रेहरा बाजार सीएचसी में लगे शिविर में 216 मरीजों की जांच की गई। डाॅ. अभिषेक यादव, डाॅ. शाहबाज अली, डाॅ. महेश कुमार, डाॅ. आशीष कुमार गुप्त, डाॅ. अंजुम फातिमा, डाॅ. केशव प्रसाद चौधरी आदि ने मरीजों को परामर्श दिया। शिविर का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह चौहान ने किया। तुलसीपुर सीएचसी में शिविर लगाकर 389 मरीजों का उपचार किया गया। मेेले का शुभारंभ विधायक कैलाशनाथ शुक्ल ने किया। अधीक्षक डॉ. विकल्प मिश्र, डॉ. सौरभ सिंह, डॉ. सौम्या श्रीवास्तव, डॉ. राकेश मौर्य आदि ने मरीजों को मौसम संबंधित बीमारियों के बारे में जानकारी दी।