{"_id":"61aa5420bc6da61f6c680d1d","slug":"golden-opportunity-for-youth-to-get-job-in-navy-balrampur-news-lko607272980","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेवी में युवाओं को नोकरी पाने का सुनहरा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेवी में युवाओं को नोकरी पाने का सुनहरा मौका
विज्ञापन
बलरामपुर। नेवी में युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। चार दिसंबर को नेेवी डे के अवसर पर युवाओं के लिए रोजगार से जुड़े मुद्दों पर जानकारियां दी जाएंगी। वर्चुअल सेमीनार में शिक्षा विषय से जुड़ी इंडियन नेवी की लेफ्टिनेंट कमांडेंट की टीम ने जिले के राजकीय, वित्त पोषित व वित्तविहीन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों व छात्र-छात्राओं के साथ अपने विचार साझा करते हुए सुझाव दिए।
डीआईओएस गोविन्द राम ने बताया कि चार दिसंबर को होने वाले नेवी डे के अवसर पर शुक्रवार को इंडियन नेवी की तरफ से बलरामपुर जिले के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों व छात्र-छात्राओं के साथ विचार साझा किए। लेफ्टिनेंट कमांडेंट ने कहा कि कक्षा 9 से 12 तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए इंडियन नेवी में नौकरी पाने के सुनहरे अवसर उपलब्ध हैं।
इंडियन नेवी से जुड़कर नौकरी के साथ देश की सेवा करने का मौका मिलेगा। भविष्य में भी ऐसे ही आयोजन करके छात्र-छात्राओं को इंडियन नेवी में नौकरी तलाश कर कैरियर संवारने के अवसर मुहैया कराए जाएंगे। वर्चुअल संवाद में जुड़ने वालों को लेफ्टिनेंट कमांडेंट की टीम ने धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम से जुड़ी आदर्श प्राथमिक विद्यालय धुसाह की प्रधानाध्यापिका प्रतिमा सिंह ने बताया कि कक्षा 9 से 12 तक छात्र-छात्राओं को इंडियन नेवी में कैरियर संवारने का सुनहरा मौका मिलेगा।
एमपीपी इंटर कॉलेज के कक्षा 11 के छात्र आशुतोष वर्माव टीटू आर्य ने बताया कि कार्यक्रम से जुड़कर इंडियन नेवी में नौकरी के बारे में तमाम जानकारियां हासिल हुई हैं। प्रधानाचार्य एमपीपी इंटर कालेज कैप्टन जीपी तिवारी व प्रधानाचार्य भारतीय विद्यालय इंटर कालेज उतरौला केके सरोज ने इंडियन नेवी की तरफ से छात्रों के लिए शुरू किए गए प्रयास की सराहना की।