{"_id":"66d0af4ac8b598168a03a9f5","slug":"girl-dies-of-pneumonia-health-team-reaches-village-balrampur-news-c-99-1-brp1002-113711-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: निमोनिया से बालिका की मौत, गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: निमोनिया से बालिका की मौत, गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम
विज्ञापन
बलरामपुर के मोतीपुर गांव में ग्रामीणों को दवा का वितरण करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।-संवाद
लोगों को बीमारी से बचाव के बारे में किया गया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। ग्राम पंचायत दांदव के मजरा मोतीपुर में सात वर्षीय बालिका की निमोनिया से मौत हो गई। परिजन मौत की वजह उल्टी दस्त बता रहे हैं, जबकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी निमोनिया से बालिका की जान जाने की बात कह रहे हैं। फिलहाल, गांव में स्वास्थ्य टीम कैंप कर रही है।
मोतीपुर निवासी बलराम गुप्ता ने बताया कि कक्षा तीन में पढ़ रही सात वर्षीय बेटी साधना बुधवार से बीमार थी। उसे उल्टी दस्त आ रहा था। इसके कारण बृहस्पतिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। इस गांव में चार अन्य लोग भी बीमार बताए जा रहे हैं। गुलरिहा हिसामपुर में उल्टी दस्त से बीमार महेश वर्मा को इलाज के लिए पीएचसी गुलरिहा हिसामपुर में भर्ती किया गया, जहां से उन्हें सीएचसी रेफर किया गया है। कौहरौडा गांव के निवासी उदयभान वर्मा ने बताया कि गांव के ही इंद्र कुमार वर्मा, सुनीता देवी, श्याम राजी, उदय राज वर्मा सहित अन्य बुखार से बीमार है।
सीएमओ डॉ. मुकेश रस्तोगी का कहना है कि बालिका की मौत निमोनिया से हुई है। वह बीमार थी। इसके अतिरिक्त अन्य कोई संक्रामक बीमारी नहीं है। गांव में स्वास्थ्य टीम को एहतियात के तौर पर कैंप करने को कहा गया है। लोगों के सैंपल लिए गए हैं। दवाओं का छिड़काव किया गया है।