फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Get vaccinated, protect children from diseases

Balrampur News: टीका लगवाएं, बच्चों को बीमारियों से बचाएं

Mon, 13 Mar 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 13 Mar 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Get vaccinated, protect children from diseases
बलरामपुर के शिवदयालपुर गांव में टीकाकरण केंद्र का फीता काटते जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एके शु
बलरामपुर। वैक्सीन न होने के कारण टीका लगवाने से छूट गए 10,526 बच्चों के लिए विशेष अभियान सोमवार से शुरू हुआ। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एके शुक्ल ने श्रीदत्तगंज ब्लॉक के शिवदयालपुर गांव में अभियान का शुभारंभ किया। पहले दिन 1572 बच्चों को 11 जानलेवा बीमारी से बचाव का टीका लगाया गया। यह विशेष अभियान 27 मार्च तक चलेगा।
विज्ञापन


जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने कहा कि टीकाकरण का उद्देश्य बच्चों को निमोनिया, काली खांसी, खसरा, जापानी इंसेफ्लाइटिस, पोलियो व टीबी समेत 11 जानलेवा बीमारियों से बचाना है। इसको लेकर लोगों को जागरूक किए जाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. मीनाक्षी चौधरी ने कहा कि बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण आवश्यक है। सीएचसी श्रीदत्तगंज के अधीक्षक डॉ. विकल्प मिश्र ने ग्रामीणों को टीकाकरण के फायदे गिनाए। टीकाकरण में यूनिसेफ की जिला समन्वयक शिखा श्रीवास्तव, वैक्सीन कोल्ड चेन हैंडलर श्याम मिश्रा, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह, सतीश यादव, अमित श्रीवास्तव, सीएचओ सुप्रिया चौहान, एएनएम सविता यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed