{"_id":"64b8244c40308600bf0c1169","slug":"get-the-silt-of-the-reservoirs-cleaned-soon-balrampur-news-c-99-1-brp1001-1206-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: जलाशयों की सिल्ट की सफाई जल्द कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: जलाशयों की सिल्ट की सफाई जल्द कराएं
Wed, 19 Jul 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 19 Jul 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। डीएम जिले में तबाही मचाने वाले जमधरा, फोरहवा, धोबैनिया व सिरिया पहाड़ी नालों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ की विभीषिका को कम करने के लिए शासन से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेकर जलाशयों में सिल्ट की सफाई कराने का निर्देश डीएफओ व सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दिया। अब तक सफाई न कराए जाने पर उन्होंने चिंता भी जताई।
सीरिया नाले का निरीक्षण करते हुए डीएम ने कहा कि जिले में बाढ़ की तबाही का मुख्य कारण जंगल के आसपास बने जलाशयों की नियमित सिल्ट सफाई न कराया जाना है। सिल्ट साफ होने पर बाढ़ के समय पहाड़ी नालों का अधिकांश पानी जलाशय में चला जाएगा। जिससे आसपास बसे गांवों में बाढ़ कम आएगी। उन्होंने नेपाल द्वारा पानी छोड़े जाने के संबंध में अधिकारियों से बातचीत करने का निर्देश भी दिया।