फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   gave tips to congress workers

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए

Thu, 02 Sep 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
gave tips to congress workers
बलरामपुर। जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से गुरुवार को एमएलके महाविद्यालय सभागार में प्रशिक्षण से पराक्रम कांग्रेस सेना का निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें आजादी की लड़ाई में कांग्रेस नेताओं के योगदान तथा भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को संगठन संचालन एवं मजबूती के लिए तमाम टिप्स भी दिए गए।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव व पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक मंगलदेव सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह व प्रदेश सचिव चंद्रशेखर मिश्र आदि ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रदेश महासचिव ने कहा कि महात्मा गांधी, चाचा नेहरू, नेता जी सुभाषचंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद व सरदार भगत सिंह के आदर्शों पर चलकर ही फिरकापरस्त ताकतों को हटाया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी व महिला उत्पीड़न पर अंकुश लगाने के बजाए सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर देश को बर्बाद करने में जुटी है। इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कांग्रेस के सिपाही गांव गली जाकर जन जागृति में जुट जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा जिस तरह जाति धर्म का जहर घोलकर जनता को भ्रमित कर रही है, वह देश के लिए काफी खतरनाक साबित होगा। कार्यकर्ता सरकार द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम से लोगों को परिचित कराएं और पार्टी से जोड़ने का प्रयास करें।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीसीसी डॉ. पंकज गुप्ता, महासचिव विनय कुमार मिश्रा, मारकंडेय मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष भुवन प्रताप सिंह, पूर्व प्रमुख राज बहादुर यादव व डॉ. इश्तियाक आदि ने भी कार्यकर्ताओं को तमाम टिप्स दिए। इस अवसर पर हामिद बलरामपुरी, अवधेश पाल सिंह, उमाशंकर तिवारी, स्वेता मिश्रा, हेमा तिवारी व दीपक मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed