फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Gave last farewell to Gasdi's public leader Shiv Pratap Yadav with tearful eyes

Balrampur News: नम आंखों से दी गैसड़ी के जननेता शिव प्रताप यादव को अंतिम विदाई

Sat, 27 Jan 2024 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 27 Jan 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Gave last farewell to Gasdi's public leader Shiv Pratap Yadav with tearful eyes
बलरामपुर। समाजवादी पार्टी के गैसड़ी विधायक व पूर्व मंत्री डॉ. शिव प्रताप यादव का निधन शुक्रवार सुबह गुड़गांव में इलाज के दौरान हो गया। वह डेंगू व वाल्व में संक्रमण के कारण बीते दो माह से अस्वस्थ थे। बीते दिनों लखनऊ में चल रहे इलाज के दौरान हालत गंभीर हो जाने के बाद उन्हें गुड़गांव स्थित मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। सपा विधायक की मृत्यु की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में उनके समर्थक ने पैतृक निवास पर पहुंचकर दिवगंत नेता को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ शनिवार को राप्ती नदी के सिसई घाट पर हुआ।
विज्ञापन


72 वर्षीय विधायक डॉ. शिव प्रताप यादव को नवंबर माह में डेंगू हुआ था। बीच में उनकी तबीयत में कुछ सुधार आया लेकिन बीते दिसंबर माह में वाल्व में संक्रमण के चलते उनकी हालत फिर बिगड़ने पर बड़े पुत्र राकेश यादव ने उन्हें गुड़गांव ले जाकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। उनका निधन बीते शुक्रवार की सुबह 8.10 मिनट पर हुआ। शुक्रवार को ही उनके पार्थिव शरीर को लखनऊ स्थित गोमतीनगर ले जाया गया, जहां सपा मुखिया अखिलेश यादव समेत पार्टी नेताओं ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

इसके बाद उनके शव को बलरामपुर स्थित पैतृक निवास पर लाया गया, जहां शनिवार को दोपहर में राप्ती नदी के तट पर डीएम अरविंद सिंह, एसपी केशव कुमार, सदर एसडीएम राजेंद्र बहादुर व सीओ सिटी बृजनंदन राय की मौजूदगी में पूरे सम्मान व पुलिस टुकड़ी की सलामी के बाद उनका अंतिम संस्कार हुआ। बड़े पुत्र राकेश यादव ने मृतक पिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महारानी लाल कुवंरि पीजी कॉलेज में रसायन विज्ञान के प्रवक्ता के रूप में डॉ. शिव प्रताप यादव ने एक जुलाई 1980 में नौकरी संभाली थी। वर्ष 2013 में सेवानिवृत्त होने के बाद उन्हाेंने लोकदल से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। 1980 में वह बलरामपुर सदर से विधानसभा का पहला चुनाव भी लड़े थे। 1986 में वह लोकदल के जिलाध्यक्ष बने और 1989 में जनता दल से गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े। इसके बाद 1991 में फिर समाजवादी जनता पार्टी से चुनाव लड़े, लेकिन इन चुनावों में वह जीत नहीं सके। 1993 में सपा ने उन्हें गैसड़ी से टिकट दिया और वह पहली बार विधायक चुने गए। इसके बाद 2002, 2012, 2022 में भी यहीं से सपा के विधायक बने। साल 2003 में मुलायम सिंह की सरकार में वह कृषि राज्य मंत्री, 2005 में उत्तर प्रदेश वित्त विकास निगम के उपाध्यक्ष, 2012 में जंतु उद्यान राज्यमंत्री तथा 2015 में चिकित्सा स्वास्थ्य राज्यमंत्री के बतौर भी काम काज किया था।

बलरामपुर। पूर्व मंत्री व गैसड़ी विधायक डा. शिव प्रताप यादव के निधन से हर किसी की आंखें नम रहीं। शनिवार की भोर पहर से ही नगर के पहलवारा स्थित पैतृक निवास पर श्रद्धांजलि देने वालों का हुजूम उमड़ने लगा। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, डुमरियागंज विधायक शाहिदा खातून, भिनगा विधायक इंद्राणी वर्मा, पूर्व मंत्री हनुमंत सिंह, पूर्व मंत्री वसीम खान सहित बड़ी संख्या विभिन्न राजनीति दलों से जुड़े गणमान्य लोग शामिल रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed