{"_id":"5e2b2e9d8ebc3e4b542c305b","slug":"gasadi-panchyat-dicleared-nagar-panchyat-shortlly-balrampur-news-lko504877764","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैसड़ी बाजार को शीघ्र मिलेगा नगर पंचायत का दर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैसड़ी बाजार को शीघ्र मिलेगा नगर पंचायत का दर्जा
विज्ञापन
बलरामपुर। बौद्ध परिपथ नेशनल हाईवे पर बसी ग्राम पंचायत गैसड़ी अब शीघ्र ही नगर पंचायत बनेगी। इस नगर पंचायत में गैसड़ी के साथ पड़ोस की लठावर तथा मझौली ग्राम पंचायतें भी शामिल होंगी। नगर पंचायत की कुल आबादी करीब 20 हजार होगी। डीएम ने इस आशय का प्रस्ताव शासन को भेजा है।
ग्रामीण जन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष अब्दुल अजीज, व्यापार मंडल गैसड़ी तथा बाजारवासी काफी दिनों से बाजार को नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग कर रहे थे। इस आशय का एक प्रस्ताव इन लोगों ने स्थानीय भाजपा विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू को दिया था। विधायक ने लोगों की मांग नगर विकास मंत्री उत्तर प्रदेश को भेजकर बाजार को नगर पंचायत बनाने की अपील की थी। बीते दिनों शासन के निर्देश पर डीएम कृष्णा करुणेश ने एसडीएम तुलसीपुर से आख्या मांगी थी।
एसडीएम की आख्या पर डीएम ने गैसड़ी बाजार को नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव संस्तुति समेत विशेष सचिव नगर विकास विभाग को भेजा है। प्रस्ताव में कहा गया है कि 2011 की जनगणना के अनुसार ग्राम पंचायत गैसड़ी बाजार, लठावर व मझौली की कुल आबादी करीब 11 हजार थी। बीते आठ सालों में यह आबादी बढ़कर करीब 20 हजार हो गई है। इस बाजार को अब शासन के मानकों के अनुसार नगर पंचायत का दर्जा दिया जाना आवश्यक है। गैसड़ी बाजार के लोगों का कहना है कि नगर पंचायत बनने से उन्हें नगरीय मूलभूत सुविधाएं मिलने लगेगी।