फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Gardens and parks are beneficial for health

Balrampur News: स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं वाटिका व उद्यान

Mon, 16 Jun 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 16 Jun 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Gardens and parks are beneficial for health
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय में योग सप्ताह के पहले दिन रविवार को वाटिका, प्रकृति और शांति का आशियाना विषयक गोष्ठी हुई। इसमें विषय विशेषज्ञों ने मानव स्वास्थ्य के लिए वाटिका व उद्यान को लाभकारी बताते हुए इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी साझा की।
विज्ञापन


मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के तत्वावधान में एमएलके महाविद्यालय में योग सप्ताह मनाया जा रहा है। योग सप्ताह के तहत अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पहले दिन गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


डॉ. पंकज गुप्त ने कहा कि प्रकृति में वाटिका की बहुत उपयोगिता है। एक अच्छी वाटिका का विकास कैसे किया जाए, इसके बारे में बताया। उन्होंने वाटिका में विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों को चुनने का तरीका बताया। कहा कि औषधीय पौधों को लगाकर वाटिका को मनमोहक बनाया जा सकता है। वाटिका में बैठकर मन शांत होता है और मानसिक तनाव से छुटकारा मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोडल अधिकारी प्रो. राघवेंद्र सिंह ने कहा कि विभिन्न जड़ी-बूटी व वनस्पतियों से युक्त वाटिका में योग एवं आसान करने से शारीरिक व आध्यात्मिक उन्नति होती है। इस बीच शिक्षकों ने ताड़ासन, अधिचक्र कटि आसान, बज्र आसान, अनुलोम-विलोम व भ्रामरी आदि का अभ्यास किया।

इस अवसर पर डॉ. केके सिंह, डॉ. आशीष लाल, प्रो. पीके सिंह, डॉ. लवकुश पांडेय, डॉ. देवेंद्र चौहान, श्रीनारायण सिंह, अमन व शिव प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed