{"_id":"652595f4df081d1ed90a7ba6","slug":"gangster-action-will-be-taken-against-illegal-sand-mining-balrampur-news-c-99-1-brp1003-3560-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: अवैध बालू खनन पर होगी गैंगस्टर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: अवैध बालू खनन पर होगी गैंगस्टर की कार्रवाई
Tue, 10 Oct 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 10 Oct 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। मिट्टी व बालू का अवैध खनन रोकने को प्रशासन पूरी सख्ती बरतेगा। इसके तहत ही जिलाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए सीमा पर विशेष निगरानी बरतने के साथ ही इसमें लिप्त लोगों के खिलाफ सीधे गैंगस्टर में कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
उन्होंने बताया कि अवैध बालू खनन की रोकथाम के लिए जल्द ही सीमावर्ती जिलों के डीएम के साथ भी एक बैठक कर सीमा पर विशेष चौकसी बरतने की फुलप्रूफ योजना बनाई जाएगी। उन्होंने नियोजित तरह से संगठित होकर अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सीधे गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई किए जाने का निर्देश भी दिया गया है। बताया कि इसके लिए खनन विभाग, पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के स्तर पर धरपकड़ के लिए एक विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके तहत अब तक अवैध खनन से जुड़े बालू व मिट्टी से लदे तीन ट्राला, दो ट्रक व तीन ट्रैक्टर ट्राली भी पकड़ी गई हैं। एसडीएम सदर राजेंद्र बहादुर ने बताया कि डीएम के निर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ लगातार अभियान चला कर कार्रवाई की जा रही है।