फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Gang rape and robbery case against five including panchayat worker

पंचायत कर्मियों समेत पांच के खिलाफ गैंगरेप व लूट का केस: संशोधित

Fri, 09 Apr 2021 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Gang rape and robbery case against five including panchayat worker
बलरामपुर। महिला को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने वाले पंचायत कर्मी सहित चार नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ महिला थाने में गैंगरेप व लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में संबंधित थानाध्यक्ष की भूमिका की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है।
विज्ञापन

पिछले गुरुवार को एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में उतरौला कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने आरोप लगाया था कि बीते दिनों वह आवश्यक कार्य से गोंडा गई थी। इसी बीच उसके मोबाइल पर ग्राम पंचायत अधिकारी अशफाकउल्ला ने फोन कर रेहरा बाजार थाना क्षेत्र में बुलाया।
विज्ञापन

अशफाकउल्ला के कमरे पर चार और लोग मौजूद थे। महिला का आरोप है कि इन लोगों ने पहले उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। बेहोश होने पर पांचों लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर मोबाइल आदि छीनकर भगा दिया। पीड़िता का कहना है कि डायल 112 की मदद से जब वह दोबारा घटना स्थल पर पहुंची तो आरोपी कमरे में ताला लगाकर फरार हो गए थे। रेहरा थाने पर शिकायत करने के बाद थानाध्यक्ष ने उलटा उसका ही शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि थानाध्यक्ष आरोपियों से मिले हुए है तथा उनकी मदद कर रहे है। एसपी हेमंत कुटियाल के निर्देश पर गुरुवार रात मामले में आरोपी अशफाकउल्ला, अश्वनी वर्मा, प्रमोद कुमार तथा चौबे नाम के एक व्यक्ति व एक अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म व लूट का मुकदमा लिखा गया है।

एसपी ने बताया कि तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। थानाध्यक्ष व उनकी टीम की भूमिका समेत अन्य मामलों की जांच सीओ सिटी वरुण मिश्र से कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed