फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Gaint gate will be built on border

Balrampur News: जिले की सीमा पर बनेगा भव्य प्रवेश द्वार, होगा सौंदर्यीकरण

Thu, 03 Aug 2023 10:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 10:01 PM IST
विज्ञापन
Gaint gate will be built on border
बलरामपुर। गोंडा-बलरामपुर रोड स्थित जिले की सीमा पर भव्य प्रवेश द्वार बनवाया जाएगा। इसकी तैयारी जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है। डीएम अरविंद सिंह ने बृहस्पतिवार को प्रवेश द्वार के लिए चिह्नित स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रवेश द्वार निर्माण के साथ ही सौंदर्यीकरण व लाइटिंग कराने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

डीएम ने बृहस्पतिवार को गोंडा-बलरामपुर रोड पर प्रवेश द्वार के लिए चिह्नित स्थान का निरीक्षण करते हुए बताया कि यह प्रवेश द्वार बौद्ध सर्किट के एंट्रेंस द्वार के रूप में कार्य करेगा। प्रवेश द्वार के दोनों तरफ सुंदर लाइटिंग किए जाने तथा नगर की विशेषताओं व प्रमुख स्थलों को अंकित किए जाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रवेश द्वार का निर्माण बलरामपुर चीनी मिल द्वारा सीएसआर फंड से कराया जाएगा। प्रवेश द्वार निर्माण के लिए एनएच से सैद्धांतिक सहमति भी प्राप्त हो गई है। जल्द ही प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। प्रवेश द्वार पर लोगों के स्वागत के लिए स्लोगन लिखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed