फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Functionality of oxygen plant tested through mock drill

Balrampur News: मॉकड्रिल से परखी गई ऑक्सीजन प्लांट की क्रियाशीलता

Thu, 14 Nov 2024 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 14 Nov 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Functionality of oxygen plant tested through mock drill
बलरामपुर संयुक्त जिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्त
बलरामपुर। जिला संयुक्त चिकित्सालय परिसर में बने दो ऑक्सीजन प्लांट की क्रियाशीलता परखने के लिए बृहस्पतिवार को मॉकड्रिल किया गया। सीएमओ की निगरानी में चिकित्सकों ने ऑक्सीजन प्लांट की क्रियाशीलता जांची।
विज्ञापन

कोविड महामारी के दौरान ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए गए थे। आपात स्थिति में प्लांट से ऑक्सीजन की आपूर्ति हो पाएगी या नहीं, इसके लिए मॉकड्रिल कराया गया। मॉकड्रिल के दौरान ऑक्सीजन प्लांट पूरी क्षमता के साथ क्रियाशील पाया गया। सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट की क्रियाशीलता का आकलन पीएसए मॉनीटरिंग के माध्यम से किया जाता है। जिले में दो ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील हैं। इस अवसर पर अस्पताल के सीएमएस डॉ. राज कुमार, एसएमओ डब्लूएचओ डॉ. सिंधु व डॉ श्यामजी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed