फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Frequent accidents, no arrangements for rescue

Balrampur News: लगातार हो रहे हादसे, बचाव के नहीं इंतजाम

Sat, 08 Apr 2023 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 08 Apr 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Frequent accidents, no arrangements for rescue
बलरामपुर। बलरामपुर-उतरौला मार्ग हो या फिर गोंडा मार्ग, हर रूट पर हादसे लोगों की जान ले रहे हैं। इसके बाद भी हादसों को रोकने के लिए सरकारी प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। हालांकि कई बार ब्लैक स्पॉट को चिह्नित करने के साथ ही अन्य निर्देश दिए गए, लेकिन वह सब कागजी ही है।
विज्ञापन



शुक्रवार की रात बलरामपुर उतरौला मार्ग पर हुए हादसे में छह लोगों की जान चली गई। पहली अप्रैल को राजापुर भरिया के पास हुए हादसे में ट्रक पलट गया। इसमें ट्रक चालक महाराजगंज जिले के समरधीरा पुरंदरपुर गांव निवासी राम सजीवन की मौत हो गई। एक मार्च को डाक जमा करके वापस थाने पर जा रहे श्रीदत्तगंज थाने के सिपाही सुनील की सड़क हादसे में राजापुर भरिया जंगल के पास मौत हो गई। बीते चार माह के भीतर इस मार्ग पर छह लोगों की जान जा चुकी है। इस मार्ग पर हादसे की मुख्य वजह यह है कि वाहनों की गति को नियंत्रित करने के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया है। न तो ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं और न ही अन्य प्रबंध किए गए हैं। यहां तक कि इस मार्ग पर डिवाइडर तक नहीं है।
विज्ञापन



दो दिन पहले गोंडा रोड पर कुआनो के पास रोडवेज बस पलट गई। इसमें एक की मौत हो गई, 17 लोग घायल हो गए। इस मार्ग पर भी आए दिन हादसे होते रहते हैं। अधिकारियों की जांच में इस मार्ग पर कई कमियां पाई गर्ईं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज वीके वर्मा ने कहा कि गोंडा मार्ग का निरीक्षण किया गया है। यहां पर जो कमियां मिली हैं, उसको एकत्र करके रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है। जो भी निर्देश मिलेंगे, उसका अनुपालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इनसेट
गोंडा रोड पर मिलीं कमियां एक नजर में
- कुुआनो पुल के दोनों तरफ एप्रोच मार्ग प्रारंभ होने पर सड़क की चौड़ाई कम है। सड़क किनारे कोई खड़ंजा या पटरी नहीं है। सड़क किनारे पर कई जगह कट गई है।
- दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र होने का कोई साइन बोर्ड नहीं लगा है। यहां पर एप्रोच मार्ग के दोनों तरफ 25 से 30 फीट गहरी खाई है, फिर भी किनारे पर रेलिंग वायर बैरिकेटिंग नहीं लगाई गई है। पुल की रेलिंग भी टूटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed