फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Free eye check-ups were conducted at the eye examination camp

Balrampur News: नेत्र परीक्षण शिविर में आखों की हुई मुफ्त जांच

Fri, 24 Jul 2026 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 24 Jul 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Free eye check-ups were conducted at the eye examination camp
गैसड़ी। क्षेत्र के जमुवरिया गांव में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 60 मरीजों के आंखों की जांच की गई। जांच के दौरान 15 मरीजों की आंखों में मोतियाबिंद की समस्या पाई गई। मोतियाबिंद वाले सभी मरीजों के आंखों का ऑपरेशन पन्ना लाल सरावगी लाइंस नेत्र चिकित्सालय में निशुल्क कराया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए शाश्वत सेवार्थ समिति व पन्ना लाल सरावगी लाइंस नेत्र चिकित्सालय के संयुक्त तत्वाधान में जांच शिविर लगाया गया। शिविर में आसपास के गांवों से 60 लोगों के आखों की जांच स्वास्थ्य टीम ने की। आंखों में जलन, खुजली, धुंधला दिखाई देना और संक्रमण जैसी सामान्य समस्याओं से पीड़ित लोगों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाएं और चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। शाश्वत सेवार्थ समिति के अध्यक्ष योगेश तिवारी ने कहा कि संस्था आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed