फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Four sisters died due to drowning in the river in Balrampur

ईद पर एक साथ उठे चार बेटियों के जनाजे: नदी में नहाने गईं चार लड़कियां डूबीं, बकरीद पर नाना के घर आई थीं सभी

Tue, 18 Jun 2024 10:52 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पेहर बाजार (बलरामपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पेहर बाजार (बलरामपुर)। Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 18 Jun 2024 10:52 AM IST
सार

 राजू की चार लड़कियां अपने ननिहाल मसिहाबाद ग्रिन्ट में नाना अहमद अली के यहां बकरीद का त्योहार मनाने सोमवार को गईं थीं। दोपहर चार बजे के करीब चारों गर्मी से ऊब कर गांव के पास स्थित कुआनो नदी चली गईं। 

विज्ञापन
Four sisters died due to drowning in the river in Balrampur
मौके पर पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बकरीद त्योहार को ननिहाल में मनाने आईं चार लड़कियां कुआनों नदी नहाने चली गईं। गहराई में जाने से वह डूब गईं और चारों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने शवों को नदी से निकाला, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चार लड़कियों की मौत से गांव में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन

थाना रेहरा बाजार के कालूबनकट के निवासी राजू की चार लड़कियां अपने ननिहाल मसिहाबाद ग्रिन्ट में नाना अहमद अली के यहां बकरीद का त्योहार मनाने सोमवार को गईं थीं। दोपहर चार बजे के करीब चारों गर्मी से ऊब कर गांव के पास स्थित कुआनो नदी चली गईं। घर से बकरी लेकर निकलीं और बताया कि चराने जा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद चारों नहाने के लिए नदी में चली गईं। गहरे पानी में जाने से डूबने लगीं तो शोर मचाया। जब तक गांव के लोग आते, तब तक चारों डूब गईं। स्थानीय लोगों ने चारों को कड़ी मशक्कत के बाद करीब शाम सात बजे निकाला। चारों की मौत डूबने से हो चुकी थी। जिसमें रेशमा (13), अफसाना (11), गुड्डी (9) लल्ली (7) की पहचान हुई। चारों राजू की बेटियां थीं। 

विज्ञापन

घटनास्थल पर सूचना के बाद उपजिलाधिकारी उतरौला अवधेश कुमार, तहसीलदर शैलेन्द्र सिंह, सीओ उतरौला प्रमोद कुमार मौके पहुंचे। एसडीएम ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने घटना पर दुख जताया। कहा कि नियमानुसार पीड़ित परिवार को राहत सहायता दी जाएगी। मौके पर टीम भेजकर रिपोर्ट ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed