{"_id":"6736433f4e5a36dae20aa823","slug":"four-shops-caught-fire-due-to-short-circuit-goods-worth-rs-15-lakh-burnt-balrampur-news-c-99-1-brp1002-117091-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: शाॅर्ट सर्किट से चार दुकानों में लगी आग, 15 लाख का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: शाॅर्ट सर्किट से चार दुकानों में लगी आग, 15 लाख का सामान जला
Fri, 15 Nov 2024 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 15 Nov 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
रेहरा बाजार (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवारी खेरा स्थित मौर्यागंज बाजार में बुधवार की रात शॉर्ट सर्किट से चार दुकानों में आग लग गई। आग लगने से दो व्यापारियों के दुकानों में रखा करीब 15 लाख रुपये का सामान व 95 हजार रुपये नकदी जलकर राख हो गई। हलका लेखपाल ने क्षति का आकलन करके रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है।
ग्राम कुशमौरा के महाबलपुरवा गांव निवासी संजय कुमार मौर्य ने बताया कि वह पिछले 10 वर्षों से मौर्यगंज बाजार में कारोबार कर रहे हैं। उनकी रेडीमेड कपड़े की दुकान के साथ होटल व पराग डेयरी की दुकान भी अगल-बगल स्थित है। बुधवार की रात करीब नौ बजे वह दुकान बंद करके घर चले गए थे। सुबह करीब तीन बजे बाजार के लोगों ने फोन से आग लगने की जानकारी दी। दुकान पहुंचा तो करीब 10 लाख रुपये के कपड़े, फ्रीजर, डेयरी का सामान और बर्तन जलकर खाक हो गए। दुकान में रखी 65 हजार रुपये नकदी भी जलकर राख हो गया।
रेहरा बाजार निवासी श्यामबाबू गुप्त ने संजय के बगल में ही खाद व बीज की दुकान थी। आग लगने से पांच लाख रुपये का खाद व बीज व इलेक्ट्राॅनिक कांटा सहित अन्य सामान पूरी तरह जल गए। दुकान में रखी 30 हजार नकदी भी आग के हवाले हो गई। मकान मालिक सीताराम वर्मा ने बताया कि इन लोगों की दुकानें हमारे भवन में ही खुली थीं। आग लगने से दुकानों की छत, दीवार व फर्श को काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
हलका लेखपाल अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए थे। क्षति का आकलन करके रिपोर्ट उच्चाधिकारी को भेज दी गई है।
प्रभारी निरीक्षक रेहरा बाजार ओपी सिंह चौहान ने बताया कि रात में ही दुकानों में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम के साथ स्थानीय पुलिस भेजी गई थी। बाजारवासियों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।
बीमार पिता के इलाज में आएगी समस्या
पीड़ित संजय कुमार मौर्य का कहना है कि दुकानों से होने वाली आमदनी ही आय का एकमात्र साधन था। इसी आमदनी से परिवार का पालन-पोषण होने के साथ ही बीमार पिता का इलाज भी होता था। अब दुकान जलने से सबसे बड़ी समस्या पिता के इलाज में आएगी।