फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Four people injured in leopard attack

Balrampur News: तेंदुए के हमले में चार लोग घायल

Sat, 01 Apr 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 01 Apr 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Four people injured in leopard attack
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बिनोहनी कला गांव में शनिवार की देर शाम तेंदुए के हमले में चार लोग घायल हो गए। घायल व्यक्तियों को सीएचसी शिवपुरा में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


गांव में रहने वाले ननके की 18 वर्षीय बेटी गायत्री देर शाम अपने खेत में सरसों की फसल काटने गई थी। इसी बीच पहले से खेत में घात लगाकर बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर किशोरी को बचाने दौड़े इसी गांव के छोटकऊ सैनी, छोटकऊ धोबी व रास्ते से गुजर रहे रामडीह गांव निवासी ननके पांडेय खेत में पहुंचे तो तेंदुए ने उन पर भी हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से चारों घायल हो गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ खेत में भाग गया। ग्रामीणों ने चारों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। वन विभाग व हरैया सतघरवा थाने की पुलिस गांव में पहुंचकर तेंदुए की तलाश में जुट गई है। ग्रामीणों को सतर्क रहने और रात में अकेले बाहर न निकलने का सुझाव दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed