{"_id":"6086fbc18ebc3ed1eb6ab8be","slug":"four-killed-in-corona-in-balrampur-105-positive-balrampur-news-lko575851711","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार कोरोना मरीजों की हुई मौत, 105 मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार कोरोना मरीजों की हुई मौत, 105 मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
बलरामपुर। लोगों की लापरवाही व कोविड प्रोटोकॉल का पालन न करने के कारण कोरोना संक्रमण दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। सोमवार को जिले के लेवल-2 हॉस्पिटल में भर्ती चार कोरोना मरीजों की मौत हो गई।
वहीं 105 लोग पॉजिटिव भी पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है। जिले में कोरोना के एक्टिव मरीज 1547 हैं।
सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि देवरहना रामपुर बनघुसरा बलरामपुर निवासी इंद्रपाल (44) को बुखार व खांसी की शिकायत पर 21 अप्रैल को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सिरसिया निवासी मायावती (40) को खांसी व बुखार की शिकायत पर 24 अप्रैल को लेवल-2 हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था।
विज्ञापन
वह मधुुमेह से भी पीड़ित थी। इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। बलरामपुर नगर क्षेत्र के मोहल्ला तुलसीपार्क निवासी राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल (70) को सांस लेने में दिक्कत होने पर 23 अप्रैल को संयुक्त जिला चिकित्सालय के कोविड लेवल-2 हॉस्पिटल में लाया गया था।
वह हार्ट की बीमारी से भी पीड़ित थे। 25 अप्रैल को उनकी मौत हो गई। इसी तरह बलरामपुर ब्लॉक के ग्राम खगईजोत निवासी इंद्रसेन सिंह (65) को बुखार, खांसी व सांस की शिकायत होने पर 25 अप्रैल को संयुक्त जिला चिकित्सालय लेवल-2 हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को आई रिपोर्ट में 105 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों में सबसे अधिक पीसीएल संस्कारपुर पचपेड़वा में छह एवं हरैया सतघरवा के रामनगर, गैड़ास बुजुर्ग के ग्राम हाशिमपारा में पांच-पांच लोग शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त बलरामपुर नगर व ग्रामीण क्षेत्र, तुलसीपुर, गैसड़ी, पचपेड़वा, हरैया सतघरवा, उतरौला, गैड़ास बुजुर्ग, रेहरा बाजार ब्लाक के गांवों में भी तमाम लोग पॉजिटिव मिले हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इन लोगों की निगरानी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार की जा रही है। पॉजिटिव पाए गए लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है।
इन लोगों के संपर्क में आए लोगों का सैंपल भी जांच के लिए भेजा जाएगा। जिले में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 4587 हो गई है। 2883 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 57 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 1547 हैं।