फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Former MPs met Union Tourism Minister, demanded development of religious places

Balrampur News: केंद्रीय पर्यटन मंत्री से मिले पूर्व सांसद, धार्मिक स्थलों के विकास की मांग

Fri, 22 Aug 2025 09:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 09:06 PM IST
विज्ञापन
Former MPs met Union Tourism Minister, demanded development of religious places
दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन मंत्री से मुलाकात करते पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा ।-स्रोत: स्वयं
बलरामपुर। पूर्व सांसद एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रावस्ती दद्दन मिश्र ने शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से बलरामपुर एवं श्रावस्ती के धार्मिक स्थलों के विकास की मांग की।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र बौद्ध, जैन और सनातन धर्म की आस्था का केंद्र है। यहां देश-विदेश से पर्यटक आते रहते हैं, ऐसे में क्षेत्र का सुनियोजित विकास होने से यहां पर्यटन की संभावना कई गुना बढ़ जाएगी । पर्यटकों के आने से देश की अर्थव्यवस्था पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने श्रावस्ती, विभूतीनाथ, सीता द्वार, देवीपाटन मंदिर, बिजलेश्वरी देवी मंदिर, हनुमान टावर मंदिर, हनुमानगढ़ी एवं मथुरा बाजार शिवालय सहित अन्य धार्मिक स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने की मांग की। पूर्व सांसद ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने उक्त क्षेत्रों के विकास के लिए कार्रवाई का आश्वासन दिया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed