{"_id":"64c3fe83c1637ce92807380a","slug":"former-mp-raised-demand-for-construction-of-six-lane-road-and-ring-road-balrampur-news-c-99-1-slko1019-1459-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पूर्व सांसद ने उठाई छह लेन सड़क व रिंग रोड निर्माण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पूर्व सांसद ने उठाई छह लेन सड़क व रिंग रोड निर्माण की मांग
Fri, 28 Jul 2023 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 28 Jul 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से वार्ता करते पूर्व सांसद दद्दन मिश्र।
बलरामपुर। श्रावस्ती व बलरामपुर से होकर गुजरने वाले एनएच-730 को छह लेन करने और रिंग रोड परियोजना के कार्य को शुरू कराने के लिए पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री को मांगपत्र सौंपा। उन्होंने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से इन परियोजनाओं का कार्य शीघ्र शुरू कराए जाने की मांग की है।
पूर्व सांसद ने बताया कि श्रावस्ती और बलरामपुर जनपद ऐतिहासिक महत्व के साथ पौराणिक महत्व भी रखता है। महात्मा बुद्ध की तपोस्थली व शक्तिपीठ देवीपाटन को जोड़ने वाले बौद्ध परिपथ राष्ट्रीय राज मार्ग (एनएच-730) को छह लेन बनाने की मांग केंद्रीय मंत्री से की गई है। साथ ही बलरामपुर शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए एनएच-730 व एनएच-330 को जोड़ने के लिए रिंग रोड परियोजना का कार्य भी शीघ्र शुरू कराने की मांग भी की गई है। केंद्रीय मंत्री ने दोनों परियोजनाओं पर जल्द से जल्द कार्य शुरू कराए जाने का आश्वासन दिया।