फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Former MLA and administration face to face in recovery from heads

Balrampur News: प्रधानों से वसूली में पूर्व विधायक व प्रशासन आमने-सामने

Mon, 21 Apr 2025 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
Former MLA and administration face to face in recovery from heads
बलरामपुर के जिला पंचायत में ग्राम प्रधानों को संबो​धित करते पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू।
बलरामपुर। सरकारी आयोजनों में ग्राम प्रधानों से जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी के नाम पर वसूली के मामले ने सोमवार को तूल पकड़ लिया। बीते दिनों प्रधानों ने गैसड़ी में भाजपा के पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू को ज्ञापन सौंपा था। आरोप लगाया था कि उनसे धन उगाही की जा रही है। मामला उजागर होने पर जिलाधिकारी ने मामले की जांच अपर जिलाधिकारी राजस्व प्रदीप कुमार को सौंपी। सोमवार को प्रधानों को बुलाकर एडीएम ने पूछताछ शुरू की। इससे नाराज पूर्व विधायक ने वसूली का ब्योरा प्रस्तुत कर प्रशासन को घेरा।
विज्ञापन

पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह ने प्रधानों के साथ दोपहर बाद जिला पंचायत में बैठक की। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों से हर महीने जांच के नाम पर वसूली की जा रही है। बीते दिनों राज्यपाल के कार्यक्रम में सभी प्रधानों से 20-20 हजार रुपये की मांग की गई थी। इसमें कुछ लोगों ने पैसा जमा किया, जबकि कुछ लोगों ने पैसा नहीं दिया। यदि प्रधान शिकायत करते हैं तो उन्हें धमकी दी जाती है कि जांच करा देंगे और एफआईआर दर्ज करवा देंगे।
विज्ञापन

बीते दिनों विशुनपुर टनटनवा में तालाब के सुंदरीकरण का एक मामला था, जिसमें एफआईआर भी दर्ज हुई है। 38 लाख रुपये के कार्य में कई लोगों की रिपोर्ट लगती है, लेकिन जब घोटाला सामने आया तो कुछ लोगों ने ऊपर के अधिकारियों को मैनेज कर लिया और उनका नाम हटा दिया गया। जांच के नाम पर अधिकारी प्रधानों के यहां जाते हैं फाइल उठाकर ले आते हैं। उसके बाद जांच के नाम पर 50 हजार रुपये तक डिमांड करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपों की हो रही जांच
अपर जिलाधिकारी ने डीएम के आदेश पर सोमवार को जांच की। एडीएम कार्यालय में 15 ग्राम प्रधान व 10 सचिवों को बुलाकर बयान दर्ज कराए। ग्राम प्रधानों ने कहा कि एडीएम कार्यालय में मांग पर शिकायत लिखित रूप से की गई है। प्रधानों ने कहा कि जब जब रुपये मांगे गए, उसकी जानकारी दी गई है। वहीं एडीएम प्रदीप कुमार ने कहा कि पूर्व में मिलीं शिकायतों की जांच हो रही है। जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed