फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   forest,panther

तेंदुए ने बकरी को बनाया निवाला, दहशत

Thu, 31 Mar 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
forest,panther
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। बरहवा रेंज के भदवार गांव में तेंदुए ने बकरी को निवाला बना लिया। क्षेत्र में तेंदुए को लेकर दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़वाकर जंगल में छोड़वाने की गुहार लगाई है। रेंजर ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन

बरहवा रेंज के भदवार निवासी राम प्यारे यादव ने गुरुवार को बताया कि वह अपने खेत में बकरी चराने गया था। गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने अचानक बकरी पर हमला कर दिया। बकरी के चिल्लाने की आवाज सुनकर वह दौड़ा तो तेंदुआ बकरी को दबाए हुए था। शोर मचाने पर तेंदुआ बकरी को छोड़कर गन्ने के खेत में छिप गया। तेंदुए के हमले में बकरी की मौत हो गई। तेंदुआ लगातार गांव के आसपास ही घूम रहा है। ग्रामीणों ने बरहवा रेंज के रेंजर को फोन करके घटना की सूचना दी और तेंदुए को पकड़कर जंगल में छोड़वाने की मांग की। बरहवा रेंजर विपुल मिश्र ने ग्रामीणों को सलाह दी कि सभी लोग सतर्क रहें। मौके पर टीम भेजी जा रही है। टीम के सुझाव पर तेंदुए को पकड़ने के लिए इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed