{"_id":"64612a0571bcf2771b0cb7a4","slug":"forensic-investigation-of-suicide-note-will-be-done-call-details-will-be-extracted-balrampur-news-c-13-1-235469-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सुसाइड नोट की होगी फाेरेंसिक जांच, निकाली जाएगी कॉल डिटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सुसाइड नोट की होगी फाेरेंसिक जांच, निकाली जाएगी कॉल डिटेल
Mon, 15 May 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 15 May 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही विवेक वर्मा की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर पत्नी व तीन सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज किया है। वहीं सुसाइड नोट की फाेरेंसिक जांच व मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर जांच आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
लखीमपुर खीरी जिले के गोला गोकर्णनाथ निवासी विवेक वर्मा पुलिस लाइन में तैनात थे। वह धुसाह गांव में किराए के मकान में रहते थे। शनिवार की सुबह सरकारी रायफल से उन्होंने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मौके से सुसाइड नोट बरामद किया गया था। विवेक के भाई अनूपचंद्र वर्मा ने सुसाइड नोट के आधार पर मृतक की पत्नी व सिपाही राम तिलक वर्मा, आशुतोष प्रताप सिंह व धीरज तिवारी के खिलाफ आत्महत्या के लिए परेशान करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
एसपी केशव कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। सुसाइड नोट की जांच कराई जा रही है। सिपाही के मोबाइल व अन्य सभी आरोपियों के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली जा रही है। उसके आधार पर जांच कराई जाएगी।