फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Foot march, demonstration regarding the establishment of the university

Balrampur News: विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर पैदल मार्च, प्रदर्शन

Tue, 28 Mar 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 28 Mar 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Foot march, demonstration regarding the establishment of the university
बलरामपुर। बलरामपुर में ही मां पाटेश्वरी राजकीय विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर मंगलवार को नागरिकों ने पैदल मार्च निकाला। विश्वविद्यालय हम लेकर रहेंगे के नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे लोगों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। वहीं, उतरौला में भी सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया है। गैसड़ी में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व नागरिक वीर विनय चौराहे के पास एकत्र हुए। गैसड़ी विधायक डॉ. एसपी यादव, यूपी प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष सर्वेश सिंह, पूर्व विधायक राम सागर अकेला, अनवर महमूद, पूर्व चेयरमैन इशरत जमाल, शाबान अली, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरिफा उत्साही, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिवलाल, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष दीपांकर सिंह, पीसीसी डॉ. पंकज गुप्ता, डॉ. राकेश चंद्र, राकेश यादव, ओंकार नाथ पटेल, इकबाल जावेद की अगुवाई में पैदल मार्च निकाला गया।
विज्ञापन

मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए नागरिक कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर बलरामपुर में विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग को लेकर आठ सूत्रीय मांगपत्र एडीएम प्रदीप कुमार को सौंपा।कहा गया कि बलरामपुर में विश्वविद्यालय की स्थापना होने से तराई के सभी जिलों को इसका लाभ मिलेगा। इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य आरके सिंह, भानु तिवारी, शफीउल्ला खान, धर्मेंद्र पांडेय, वेद प्रकाश, जय प्रकाश, पंकज कुमार आदि मौजूद थे। उतरौला में सपा नेता मलिक एजाज के नेतृत्व में प्रदर्शन कर तहसीलदार अवधेश कुमार को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की स्थापना बलरामपुर में करने की मांग की गई। इस मौके पर राम दयाल यादव, महेश यादव, अंसार अहमद, नसीम अहमद, पवन यादव, वसी अहमद मनोज यादव व इजहारुल हसन सहित अन्य मौजूद रहे।
इसके अतिरिक्त उतरौला, गैसड़ी, तुलसीपुर व श्रीदत्तगंज में हस्ताक्षर अभियान चलाकर बलरामपुर में ही विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग की गई।
कृषक राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरदौरी के छात्रों ने पोस्टकार्ड अभियान चलाया। पंकज, आनंद, चंदन सहित अन्य छात्रों का कहना था कि यहां पर विश्वविद्यालय की स्थापना से युवाओं को बेहतर शिक्षा मिल सकेगी। साथ ही क्षेत्र का भी विकास होगा।

बलरामपुर में ही मां पाटेश्वरी राजकीय विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ने भी मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा है। ज्ञापन सौंपते समय प्रदेश अध्यक्ष सत्यप्रकाश शुक्ला, सुजीत शुक्ला, राजेंद्र गुप्ता, पंकज गुप्ता व विकास चंद्र सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed