फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Food donors forced to line up to get urea in severe cold

कड़ाके की ठंड में यूरिया पाने के लिए लाइन लगाते अन्नदाता

Mon, 03 Jan 2022 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Food donors forced to line up to get urea in severe cold
बलरामपुर। खेत में यूरिया डालने के लिए कड़ाके की ठंड में किसान भोर पहर ही लाइन लगा देते हैं। घंटों मशक्कत के बाद भी उन्हें पर्याप्त यूरिया नहीं मिल पाती है। दुकानदार महंगे दामों पर यूरिया बेच रहे हैं।
विज्ञापन

सहकारी कृषि केंद्र पर उमड़ रही किसानों की भीड़ में न तो सोशल डिस्टेसिंग का पालन किया जा रहा है और न ही कोई मास्क लगाए ही नजर आ रहा है। जिले में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण का डर भी किसानों में नहीं दिख रहा है। प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। किसानों ने डीएम से जिले में पर्याप्त यूरिया उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

किसान सत्य नरायन, बुद्घू, सतेंद्र चौधरी, मो. इकराम, दीपक, राम निवास, कमलेश पांडेय व अशोक आदि ने बताया कि गेहूं की फसल में यूरिया की सख्त जरूरत है। सहकारी कृषि केंद्र पर पर्याप्त यूरिया नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोर पहर से ही किसानों की भीड़ केंद्र पर जुट जाती है। काफी मशक्कत करने के बाद भी खेतों में डालने के लिए पर्याप्त यूरिया नहीं मिल पा रही है। बाजार में जो दुकानदार यूरिया डंप किए हैं वह काफी मंहगे दाम पर बेच रहे हैं।

सहकारी कृषि केंद्र पर किसान एक-दूसरे से सटकर लाइन लगाते हैं। यूरिया पाने की मशक्कत पर किसान सोशल डिस्टेसिंग का पालन भी नहीं कर पाते हैं। किसान मास्क भी लगाए नजर नहीं आए। जिले में कोरोना संक्रामण एक बार फिर बढ़ने लगा है। इसके बाद भी कोविड नियमों का पालन नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed